इंदौर में कांग्रेस विधायक ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल, रनौत और खुर्शीद को लेकर कही ये बड़ी बात.
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पहुंचे। उन्होंने रेसीडेंसी पर मीडिया से चर्चा करते हुए ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पहुंचे। उन्होंने रेसीडेंसी पर मीडिया से चर्चा करते हुए ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। इंदौर में राजनीति से लेकर ताजा विवादों को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट रुख रखा।
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लक्ष्मण सिंह ने कंगना रनौत को लेकर कहा कि कंगना रनौत कलाकार के होने के साथ-साथ इतिहासकार भी है मुझे पता नहीं था। उन्होंने कहा कि कंगना को बयान देने से पहले इतिहास पढ़ना चाहिए। वही उन्होंने कहा पब्लिसिटी के लिए कंगना इस तरह के बयान देती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कंगना को महात्मा गांधी के ऊपर टिप्पणी करने से भी बचना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वो प्रजातंत्र के हिसाब से नही बल्कि डिक्टेटर बनकर देश चला रहे है जो प्रजातंत्र के लिहाज से ठीक नही है।
इधर, मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा हटाये गए कोरोना प्रतिबंधो को लेकर उन्होंने कहा कि शासन जल्दी कर रहा है जबकि विश्वभर में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जारी की जा चुकी है। ऐसे में मध्यप्रदेश में सरकार की क्या मंशा है ये तो सरकार ही जाने लेकिन कोरोना प्रतिबंधों को हटाए जाने को लेकर एक बार फिर सरकार को विचार करना चाहिये।
इधर, अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की विवादित किताब को लेकर कांग्रेस विधायक ने सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर कहा की चुनाव के समय इस तरह की किताबों का लांच नहीं करना चाहिए। सलमान खुर्शीद के वायरल वीडियो ” लेकर रहेंगे आजादी” को लेकर कहां की आजादी तो कब से मिल गई है इस तरह की बात बच्चों को सिखाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि खुर्शीद एक बड़े नेता है सेक्युलर पार्टी का हिस्सा है ऐसे में उन्हें ऐसी किताब नही लाना थी।
वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर लक्षमण सिंह ने कहा कि वो यूपी में अच्छी मेहनत कर रही है लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि 400 सीटो पर यूपी में चुनाव होना है ऐसे में वो देशभर में घर पर बैठे प्रतिभाशाली और अनुभवी नेताओ के अनुभव का लाभ ले। इसके लिए वो हर चार बूथ पर एक नेता को जिम्मेदारी दे निश्चित परिणाम बेहतर होंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले