इंदौर के चिड़ियाघर को लाखों का नुकसान, अटकी प्ले जोन में बंदरों की शिफ्टिंग
बुरहानपुर से रेस्क्यू की गई मादा तेंदुआ के गायब होने से चार दिनों से चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। जू में औसतन हर दिन 4500 दर्शक आते हैं। यह आंकड़ा शनिवार-रविवार को बढ़कर 10 से 15 हजार तक पहुंच जाता है।
बुरहानपुर से रेस्क्यू की गई मादा तेंदुआ के गायब होने से चार दिनों से चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। जू में औसतन हर दिन 4500 दर्शक आते हैं। यह आंकड़ा शनिवार-रविवार को बढ़कर 10 से 15 हजार तक पहुंच जाता है। इसके चलते इन चार दिनों में करीब 7 लाख से ज्यादा का नुकसान चिड़ियाघर प्रशासन को हो गया है। तेंदुए को ढूंढने के चक्कर में प्ले जोन में बंदरों की शिफ्टिंग भी अटक गई है। चिड़ियाघर प्रभारी डा. उत्तम यादव का कहना है कि पांच दिन तलाशने के बाद भी जू में मादा तेंदुआ नहीं मिली। अब जू दोबारा खोलने के लिए अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
चिड़ियाघर के बाहर के हिस्से में तलाशा तेंदुआ
लगातार पांचवें दिन भी मादा तेंदुआ को तलाशने में वन विभाग और चिड़ियाघर की विभिन्ना दल जुटे हुए थे। चिड़ियाघर में नाले के पास पग मार्क के लिए सूखी मिट्टी बिछाने के साथ ही जू के आसपास के क्षेत्रों की तलाश की गई। इसमें आजाद नगर के पास नाले का हिस्सा, उद्यान विभाग की नर्सरी, मोदी का भट्टा और रेसीडेंसी क्षेत्र में तलाश की गई। इस दौरान जू प्रभारी उत्तम यादव, डीएफओ नरेंद्र पंडवा और सीसीएफ सीएच मोहंता भी मौजूद थे। इस दौरान स्निफर डाग की मदद ली गई।
नुकसान का गणित
- चिड़ियाघर गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहा
- सोमवार को साप्ताहिक अवकाश था
- 4000 दर्शन आते हैं एक सामान्य दिन में
- 8000 रुपये का नुकसान हुआ गुरुवार और शुक्रवार को
- 25 हजार दर्शक आते हैं शनिवार-रविवार को करीब
33 हजार दर्शक आने से वंचित रहे - 20 रुपये प्रति व्यक्ति टिकिट दर
- 6 लाख 60 हजार रुपये का सीधा नुकसान
- 5 रुपए प्रति व्यक्ति सांप घर का शुल्क
- 25 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट है पक्षी विहार का

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले