देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 14 बार पढ़ी गई

आपत्तिजनक बोल पर घिरे सिद्धू: कहा – थानेदार की पेंट गीली हो जाती थी, बयान पर पुलिसकर्मी भड़के

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू पर दिमागी रूप से जो ‘खसक’ जाने के आरोप लग रहे हैं उन आरोपों को वे भी कहीं न कहीं सत्य साबित करते जा रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू पर दिमागी रूप से जो ‘खसक’ जाने के आरोप लग रहे हैं उन आरोपों को वे भी कहीं न कहीं सत्य साबित करते जा रहे हैं। सोमवार को सिद्धू फिर चर्चाओं में इसलिए आए क्योंकि उनका एक भाषण वायरल हुआ। इस भाषण में वे विधायक नवतेजसिंह चीमा के लिए कह रहे हैं चीमा इतना तेज था कि उसके सामने थानेदार की पेंट गीली हो जाती थी। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों ने ही कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। ऐसा नहीं कि सिर्फ पुलिसकर्मी या विपक्ष ही सिद्धू के इस ‘खसके’ बोल पर नाराज है बल्कि कांग्रेस के भी कुछ सांसदों व वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा सिद्धू को यह समझना चाहिए कि पंजाब पुलिस में महिलाएं भी हैं जिनमें से कई थानेदार के पद पर भी है। उन्होंने पुरुषों के साथ महिला पुलिस का भी अपमान किया है।

एक रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस पर यह विवादास्पद बयान दिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी में एक रैली में पिछले दिनों विधायक नवतेज सिंह चीमा की ओर इशारा करते हुए यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि चीमा इतना तेज था कि उसके सामने थानेदार की पेंट गीली हो जाती थी। सिद्धू के बयान ने पंजाब में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। ‘थानेदार की पैंट गीली’ वाले इस बयान पर पंजाब पुलिस की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बयान को शर्मनाक बताया जा रहा है। चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने एक वीडियो जारी कर सिद्धू के बयान की कड़ी आलोचना की है। इसके बाद जालंधर के भी एक सब इंस्पेक्टर ने सिद्धू के बयान पर विरोध जताया है। डीएसपी चंदेल ने सिद्धू की टिप्पणी को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि यह काफी शर्मनाक बात है कि एक वरिष्ठ नेता अपने पुलिस बल के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करता है। उन्हें अपमानित करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस वह ताकत है जो उनकी और उनके परिवार की रक्षा करती है। चंदेल ने कहा कि उन्हें सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के जवानों को वापस कर देना चाहिए। डीएसपी ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि सुरक्षाबलों के बिना एक रिक्शा चालक भी उनकी बात नहीं सुनेगा। मैं इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। उन्हें अपने पुलिस बल के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पुलिस बल की अपनी गरिमा और सम्मान है। इस गरिमा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उधर, लुधियाना के सांसद बिट्टू ने कहा है कि पुलिस के बारे में जो भी कुछ भी कहा गया है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने से लेकर कोविड-19 के समय में पुलिसकर्मियों के काम की सराहना की।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑