आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल ,ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत
मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम फेस्टीवल का आयोजन अगले वर्ष 16- 20 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। इसमें कला, फ़िल्म और साहित्य जगत की कई ख्यातनाम हस्तियां शिरकत करेंगी।

मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम फेस्टीवल का आयोजन अगले वर्ष 16- 20 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। इसमें कला, फ़िल्म और साहित्य जगत की कई ख्यातनाम हस्तियां शिरकत करेंगी। फेस्टीवल के तहत तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
ये जानकारी बॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म लेखक दिलीप शुक्ला ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस मौके पर लेखिका डॉ ममता चंद्रशेखर, मालवा एंटरटेनमेंट के संचालक अशोक श्रीमाल और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के संचालक अभिषेक गुप्ता भी इस दौरान मौजूद थे।

पोस्टर का किया विमोचन –
प्रेस वार्ता के दौरान पांच दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
अपनी फिल्मों में मालवा के कलाकारों को देंगे मौका। अंदाज अपना- अपना, दामिनी और दबंग सीरीज की फिल्मों सहित कई फिल्मों में अपनी लेखन क्षमता का लोहा मनवा चुके दिलीप शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा प्रोडक्शन के बैनर तले आने वाले समय में दो फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। ‘हथेली पर चांद’ और ‘मालवा 90’ नामक इन फिल्मों में इंदौर व मप्र के कलाकारों को प्रमुख सहायक भूमिकाएं निभाने का मौका दिया जाएगा। गायक कलाकार भी स्थानीय होंगे। प्रयास ये किया जाएगा कि दोनों फिल्मों में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी अधिकतम हो। इन फिल्मों की शूटिंग भी मालवा और मप्र के दर्शनीय स्थलों पर की जाएगी। दिलीप शुक्ला ने बताया कि हथेली पर चांद विशुध्द पारिवारिक फ़िल्म होगी वहीं मालवा 90 फ़िल्म मनोरंजक होगी। इस फ़िल्म में मालवी भाषा का जुड़ाव रहेगा वहीं एक मालवी गीत भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 10 लघु फिल्मों का निर्माण भी वे करने जा रहे हैं। ये फिल्में मप्र के साहित्यकार व लेखकों की कृतियों पर आधारित प्रेरणादायी फिल्में होंगी। इन्हें वेब सीरीज की तर्ज पर रिलीज किया जाएगा।
बड़े पर्दे का वजूद बना रहेगा –
कोरोना कॉल के बाद टॉकीजों में दर्शकों की घटती संख्या और ओटीटी जैसे माध्यमों के बढ़ते चलन के चलते फिल्मों के भविष्य को लेकर किए गए सवाल पर दिलीप शुक्ला का कहना था कि जल्दी ही थिएटर्स में दर्शकों की वापसी होगी क्योंकि बड़े पर्दे की कार्यसंस्कृति, कंटेंट व आकर्षण अलग होते हैं। इसलिए नित नए माध्यम आने के बावजूद बड़े पर्दे का वजूद बना रहेगा।
प्रेस वार्ता में इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने मौजूद रहकर दिलीप शुक्ला और उनके साथियों के प्रयासों की सफलता की कामना की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले