अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को लेकर मेडिकल कालेजों में जूनियर डाक्टरों ने की हड़ताल
नीट प्री पीजी की परीक्षा के काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण विगत एक साल से छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया रुकी हुई। एमजीएम मेडिकल कालेज सहित प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों में पीजी के छात्रों की बैच नहीं आई है।
नीट प्री पीजी की परीक्षा के काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण विगत एक साल से छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया रुकी हुई। एमजीएम मेडिकल कालेज सहित प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों में पीजी के छात्रों की बैच नहीं आई है। इस वजह से मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। वहीं जो मेडिकल छात्र परीक्षा दे चुके हैं, वो भी काउंसलिंग का इंतजार रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी हो गई है जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर एमजीएम मेडिकल सहित देश भर के मेडिकल कालेजों में सोमवार को जूनियर डाक्टरों ने हड़ताल की।
इंदौर के एमवाय अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में जूनियर डाक्टरों ने काम नहीं किया। ऐसे में रेजीडेंट व अन्य वरिष्ठ डाक्टरों को ओपीडी में मरीजों का उपचार करना पड़ा। जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष सिंह बघेल के मुताबिक नीट प्री पीजी की परीक्षा पिछले वर्ष जनवरी माह में होना थी लेकिन कोविड के कारण इसकी परीक्षा अगस्त माह में हुई। इसके बाद सितंबर माह में काउंसलिंग होना था लेकिन रिजर्वेशन के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया। कोर्ट में 25 नवंबर को सुनवाई होना थी जो आगे बढ़ गई।अब अगली सुनवाई छह जनवरी को होना है। ऐसे में विगत पांच से छह महीने से एमजीएम मेडिकल कालेज सहित देशभर मेडिकल कालेजों में रेजीडेंट डाक्टरों की एक भी बैच नहीं आई है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में डाक्टरों की कमी होने से मौजूदा डाक्टरों पर कार्य का दबाव बढ़ गया है। इन्हीं मुद्दो को लेकर सोमवार को जूनियर डाक्टरों ने अस्पताल की ओपीडी में काम नहीं किया। वार्ड व अन्य स्थानों पर जूनियर डाक्टर मौजूद रहे। इस मुद्दे पर आगामी रणनीति अन्य राज्यों के जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद तय की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले