असम, पश्चिम बंगाल चुनाव में जुटे एमपी भाजपा के रणबांकुरे, तय कर रहे जीत के रास्ते
भोपाल। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी रण में अंतिम दौर में झोंक दिया है।
भोपाल। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी रण में अंतिम दौर में झोंक दिया है। प्रदेश के दर्जन भर से अधिक वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी इन दोनों ही राज्यों में लगाई गई है जो संगठन की ओर से सौंपी गई विधानसभाओं में भाजपा की जीत का रास्ता तय करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। कई मंत्रियों और नेताओं ने तो संबंधित क्षेत्रों में पूरी तरह से डेरा जमा लिया है और ममता बनर्जी सरकार की खामियों को जनता के बीच उजागर करने का काम कर रहे हैं। ये सभी 30 अप्रेल तक चुनावी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।
इनको मिली है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की ड्यूटी पूरी तरह से बंगाल चुनाव में लगी है। मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन भी विजयवर्गीय के साथ जिम्मेदारी निभा रहे हैं। खास बात यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जिनका केंद्र पार्टी ने भोपाल में तय किया है और छह राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें भी पश्चिम बंगाल चुनाव में तैनात किया गया है। उधर असम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। भगत ने पिछले एक माह से असम में ही डेरा डालकर पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी निभाने का काम शुरू कर रखा है।
अंतिम दौर में ये भी झोकेंगे ताकत
पार्टी ने असम और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को भी इन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। पार्टी ने संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी के अलावा नरेंद्र पटेल को असम में जिम्मेदारी सौंपी है और दोनों वहीं डटे हैंं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनावी रण में जाने वालों में पूर्व कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री सीमा सिंह, संगीता सोनी, शिवराज सरकार के मंत्री ओपी सखलेचा, सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक कृष्णा गौर के नाम शामिल हैं। ये संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में चुनावी कार्य में सहयोग देने के लिए पहुंच रहे हैं।
शिवराज 24 को फिर जाएंगे असम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी केंद्रीय नेतृत्व ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनावी सभाओं के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। शिवराज पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग दिनों में आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा चुके हैं। वे असम में 15 मार्च को चुनावी सभा करने पहुंचे थे। अब 24 मार्च को फिर असम में चुनावी सभाएं करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले