अभिनेता शाहरुख खान बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे. जेल पहुंचने के बाद वह आर्यन से मिलने के लिए वह करीब 15 से 20 मिनट तक वहां रुके. उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे. जेल पहुंचने के बाद वह आर्यन से मिलने के लिए वह करीब 15 से 20 मिनट तक वहां रुके. उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. बेटे से मिलने के दौरान शाहरुख ने ग्रे टीशर्ट में चश्मा लगाए नजर आए. जेल सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख जब जेल के अंदर आए तो उनके आधार कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट्स की जांच की गई. उसके बाद टोकन के साथ उन्हें अंदर भेज गया. बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक ग्लास फेंसिंग भी थी. दोनों के बीच इंटरकॉम के जरिये बातचीत हुई
जब शाहरुख और आर्यन के बीच बातचीत चल रही थी उस दौरान 4 गार्ड तैनात थे. बॉलीवुड अभिनेता किसी सामान्य आरोपी के परिजन की तरह ही आरोपी से मुलाकात की. इसके लिए उन्हें कोई विशेष ट्रीटमेंट नहीं दिया गया. आर्यन से मुलाकात का समय पूरा होने के बाद शाहरुख खुद ही बाहर निकल गए.जेल सूत्रों के मुताबिक, हफ्ते में सिर्फ एक बार परिजन या वकील अंडर ट्रायल आरोपी से मुलाकात कर सकते है. इस दौरान दो लोग मौजूद रह सकते हैं. आर्यन मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर ड्रग्स मामले में 8 अक्टूबर से जेल में बंद है. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान पहली बार सामने आए हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी केस में फंसे हुए है. मुंबई के सेशंस कोर्ट ने 20 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था.
आर्यन अभी भी आर्थर रोड जेल में बंद हैं. जमानत ना मिलने की कारण आर्यन काफी मायूस हैं. जेल में वह किसी से बात भी नहीं कर रहे हैं. आर्यन की जमानत को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने पिछले सप्ताह आर्यन के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी. 23 वर्षीय आर्यन के ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच कर रहा है. अदालत की सुनवाई के दौरान आर्यन खान अपने पिता शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी और उनकी कानूनी टीम के संपर्क में रहा है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 27 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 65 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 415 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 487 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 647 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 790 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 790 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 791 दिन पहले