पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने इंदौर से किया स्वाधीनता आंदोलन पर ऑनलाइन प्रदर्शनी का उदघाटन
विश्व में कहीं से भी देखी जा सकेगी स्वधीनता आंदोलन के दुर्लभ चित्रों-अभिलेखों की प्रदर्शनी इंदौर 14 अगस्त,2020स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने स्वाधीनता आंदोलन 1920-1947 पर आधारित ऑनलाइन प्रदर्शनी का इंदौर से उदघाटन किया।
विश्व में कहीं से भी देखी जा सकेगी स्वधीनता आंदोलन के दुर्लभ चित्रों-अभिलेखों की प्रदर्शनी
इंदौर 14 अगस्त,2020
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने स्वाधीनता आंदोलन 1920-1947 पर आधारित ऑनलाइन प्रदर्शनी का इंदौर से उदघाटन किया। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को विभागीय वेबसाइट www.archaeology.mp.gov.in पर देखा जा सकता है। प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन और जनसम्पर्क श्री शिवशेखर शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
संस्कृति मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दुर्लभ चित्रों और अभिलेखों की यह अद्भुत प्रदर्शनी भावी पीढ़ी का प्रमाण और तथ्यों के साथ मार्गदर्शन करेगी। संस्कृति मंत्री ने प्रदेश के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे प्रामाणिक तथ्यों पर आधारित इस ई-बुक प्रदर्शनी को अवश्य देखें ताकि उनका हमारे पूर्वजों द्वारा देश को स्वतंत्र कराने के जुनून, जज्बे और बलिदान की भावना से साक्षात्कार हो। युवा पीढ़ी के समक्ष इतिहास को ठीक ढ़ंग से रखा जाना अति आवश्यक है। सुश्री ठाकुर ने कहा कोविड-19 के कारण कार्यक्षेत्र में अनेक प्रतिबंध लगे, परंतु चुनौती का सामना करते हुए हमने अनेक नये-नये रास्ते भी निकाले। संचालनालय में लगने वाली यह ऑनलाइन प्रदर्शनी अब विश्व में कहीं से भी देखी जा सकेगी।
प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि जन-सामान्य विशेषकर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये कार्यों और बलिदान से परिचित कराने के लिये प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण दुर्लभ अभिलेखों और चित्रों का संकलन ई-बुक के माध्यम से रुचिकर ढ़ंग से किया गया है। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मध्यप्रदेश के इंदौर में रोलेट एक्ट से संबंधित पुलिस की रिपोर्ट, भोपाल में सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि से संबंधित ऐसे अनेक चित्र और अभिलेख हैं, जो कहीं किसी पुस्तक में नहीं मिलेंगे। श्री शुक्ला ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम से रूबरू कराने वाली इस प्रदर्शनी को देखने के लिये संचालनालय आने की जरूरत नहीं है, यह एल्बम किसी भी समय विश्व के किसी भी कोने से देखी जा सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन उप संचालक श्रीमती गीता सभरवाल ने किया। उन्होंने बताया कि दुर्लभ चित्रों और अभिलेखों का सीडी में संकलन किया जा रहा है, ताकि काग़ज के रूप में स्थित ये अमूल्य दस्तावेज समय के प्रवाह के साथ नष्ट होने से बचे रहें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले