अधिकारी से नेता बने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी का निधन हो गया है. उनके बेटे अमित जोगी ने इसकी जानकारी दी है. अजीत जोगी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कोमा में थे.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी का निधन हो गया है. उनके बेटे अमित जोगी ने इसकी जानकारी दी है. अजीत जोगी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कोमा में थे. शनिवार (9 मई) को उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पिछले कई दिनों से नाजुक थी हालत
अजीत जोगी की तबीयत अचानक खराब होने और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद डॉक्टरों को बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि, “अजीत जोगी अभी भी कोमा में हैं और उनकी हालत ठीक नहीं है. उनके शरीर में दवाई का असर कैसा हो रहा है ये 48 घंटे में पता चल पाएगा. उन्हें सांस लेने की तकलीफ के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है.” इसके बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी. जिसके बाद शुक्रवार 29 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया.
कई बड़े नेताओं ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अजीत जोगी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,
शिवराज सिंह चौहान “छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के निधन से दुःखी हूं. मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें.”
राज्य के पहले सीएम रहे थे जोगी
अजीत जोगी का पूरा नाम अजीत प्रमोद कुमार जोगी है. वह छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे कांग्रेस के प्रमुख नेता भी रह चुके हैं. अजीत जोगी का जन्म बिलासपुर के पेंड्रा में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बाद में वह पहले भारतीय पुलिस सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक की नौकरी की, बाद में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आये.
वे विधायक और सांसद भी रह चुके हैं. 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ राज्य बना तो वह यहां के पहले मुख्यमंत्री बनाए गए.
अजीत जोगी 2000 से 2003 के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहें. इससे पहले वे 1986 से 1998 के बीच दो बार राज्य सभा के सांसद चुने गए. वहीं, 1998 में वे रायगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए. 2004 से 2008 के बीच भी वे लोकसभा के सांसद रहे थे. कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने छ्त्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले