निजी स्कूलोें की फीस में राहत देने के लिए शंकर लालवानी का मुख्यमंत्री को धन्यवाद, अभिभावकों ने सांसद से लगाई थी गुहार
सांसद शंकर लालवानी ने स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने का आदेश देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया है।
सांसद शंकर लालवानी ने स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने का आदेश देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया है। इंदौर के हजारों अभिभावकों ने सांसद शंकर लालवानी से निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए कहा था और सांसद ने इस बाबत मुख्यमंत्री से बात की थी।
कोरोना के कारण बच्चों के स्कूल बंद है लेकिन स्कूलों की फीस का मीटर चालू है। कुछ देर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाकर पैरेंट्स पर फीस का दबाव स्कूल बना रहे थे जिसके बाद इन अभिभावकों ने सांसद शंकर लालवानी से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि स्कूल बंद है फिर भी ट्रांसपोर्ट फीस, मेस फीस और 10% फीस बढ़ाने का दबाव भी बनाया जा रहा है। जिस पर सांसद ने जल्द ही समाधान निकालने का भरोसा दिया था।
इसके बाद सांसद ने निजी स्कूलों से बात कर स्पष्ट कहा था कि कोरोना बेहद कठिन समय है और ऐसे में जो ज्यादा सक्षम है उसे उतना त्याग तो करना पड़ेगा। सांसद ने कहा था कि स्कूलों की ट्यूशन फीस भी काफी ज्यादा होती है ऐसे में जब स्कूल बंद है तो अन्य फीस नहीं लेनी चाहिए।
इसके बाद सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री से बात कर अभिभावकों को राहत देने का निवेदन किया था और इस पर मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का ही आदेश दिया है।
सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि ‘मैंने अभिभावकों और निजी स्कूलों का पक्ष विस्तार से सुना था और मा.मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया था कि कोरोना कि कठिन दौर में अभिभावकों को राहत दी जानी चाहिए और मुख्यमंत्री जी ने हमारी बात मान ली है, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’
इन दिनों पैरेंट्स बच्चों की पढ़ाई ठप होने से काफी परेशान है और स्कूलों के रवैये उनकी चिंता बढ़ा दी थी लेकिन फीस में राहत मिलने से उनकी कुछ मुश्किलें आसान जरूर होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले