इंदौर
0 बार पढ़ी गई
आईजी इंदौर विवेक शर्मा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग ली जिसमें उन्होंने अनलॉक 1.0 के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए
आईजी ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग, अनलॉक 1.0 के संबंध में दिए निर्देश आज दिनांक 31/05/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग ली जिसमें उन्होंने अनलॉक 1.0 के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके मुख्य बिंदु निम्नानुसार हैं- लॉकडाउन खत्म होने पर अपराधों के बढ़ने की संभावना रहेगी ऐसे में हमें इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा ।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
आईजी ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग, अनलॉक 1.0 के संबंध में दिए निर्देश
आज दिनांक 31/05/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग ली जिसमें उन्होंने अनलॉक 1.0 के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके मुख्य बिंदु निम्नानुसार हैं-
- लॉकडाउन खत्म होने पर अपराधों के बढ़ने की संभावना रहेगी ऐसे में हमें इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा । इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा कर एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर हमे संभावित अपराधों को रोकना है और ऐसे इंतजाम करने हैं कि लॉकडाउन खत्म होते ही यह आपराधिक प्रवृत्ति के लोग लॉकअप में नजर आयें।
- अनलॉक 1.0 के दौरान दूध, फल एवं सब्जी ले जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही नहीं करना है।
- इस दौरान ट्रैफिक भी बढ़ेगा एवं चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी चालू होंगे ऐसे में चौराहों पर लगने वाले पुलिस फोर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों में शिफ्ट करना होगा। इसके लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां भीड़भाड़ होने की अधिक संभावना होती है और हर स्थिति के निबटने के लिए पहले से ही तैयार रहें।
- सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाकर रखें। स्वास्थ्य सखा/सखी (buddy pair) व्यवस्था छोटे स्तर पर सही कार्य कर रही है इसे टीआई और अधिकारी लेवल पर भी बेहतर बनाया जाये।
- जिन क्वॉरेंटाइन सेंटर, नाके एवं चौराहे आदि अन्य स्थान जहां पर फोर्स की आवश्यकता नहीं है , ऐसे स्थानों से फोर्स को हटाकर बैंक, पोस्ट ऑफिस, मंडी आदि ऐसे स्थानों पर लगाया जाए जहां पर आने वाले दिनों में भीड़ होने की संभावना रहेगी ताकि सोशल डिस्टेनसिंग को मेंटेन रखा जा सके।
- आने वाले दिनों में अपराध बढ़ने पर थानों में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी जिसके लिए भी हमें पहले से तैयार रहना होगा । थाना स्तर पर माइक्रो प्लानिंग कर के और सतर्कता रखते हुए हमें अपने पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाना होगा। आईजी ने कहा कि जून का महीना अभी तक की हमारी कोरोना ड्यूटी का सबसे चुनौतीपूर्ण महीना रहेगा। न केवल कोरोना अपितु गर्मी की भी चुनौती रहेगी ।अभी तक लोग घरों में थे पर अब लोग बाहर निकलेंगे तो संक्रमण फैलने की संभावनाएं भी अधिक होंगी साथ ही पुलिस के सामने कोरोना के अलावा अपराध नियंत्रण की भी चुनौती रहेगी।
हमने पिछले ढाई महीनों में बहुत मेहनत की है और आगे भी इसी मनोबल के साथ अच्छा कार्य करना है ताकि हमारी इतने दिनों की मेहनत पर पानी न फिरे और हम अपने सतत प्रयासों से अपनी मेहनत को सफल बना सकें।
ePaper
आज का अंक
28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले