देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 3 बार पढ़ी गई

महापौर चुनाव- संजय शुक्ला ने किया चुनाव अभियान का शंखनाद , बाइक पर निकले अपनी विधानसभा के दौरे पर

धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहने वाले विधायक संजय शुक्ला ने कल से शुरू हो रहे मलमास को देखते हुएमंगलवार को ही शंख फूंककर अभियान शुरू कर दिया, शुक्ला का कहना है कि वे पार्टी के आदेश का पालन करेंगे इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi15 दिसंबर 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहने वाले विधायक संजय शुक्ला ने कल से शुरू हो रहे मलमास को देखते हुए
मंगलवार को ही शंख फूंककर अभियान शुरू कर दिया, शुक्ला का कहना है कि वे पार्टी के आदेश का पालन करेंगे

इंदौर। इंदौर नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सक्रिय है। इस बार कांग्रेस इंदौर में अपनी ताकत बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। कांग्रेस ने सोमवार को इस सम्बन्ध में पहली बैठक भी की। सभी ने एकमत से नए चेहरों को मौका देने पर जोर दिया।

इधर कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने चुनाव का शंखनाद भी कर दिया। मलमास (अधिकमास) शुरू होने के पहले ही मंदिर में शंख फूंककर शुक्ला ने अभियान की शुरुवात कर दी।

संजय शुक्ला महापौर पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं। हालांकि संजय शुक्ला का साफ़ कहना है कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वो मैं निभाउंगा। पार्टी और इंदौर के नेताओं के सहयोग से इस बार हम सब मिलकर इंदौर नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेंगे। हालांकि शुक्ला ने ब्राह्मण होने के नाते शुभ कार्य की शुरुवात मलमास से पहले करने की मान्यता के अनुरूप शंख तो फूंक ही दिया। यानी उनकी तरफ से अभियान जारी है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा गया कि चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है, सभी पूरी ताकत से जुट जाएं। संगठन और सभी नेता आपस में समन्वय से कार्य करें। ब 20 साल में जो नहीं हुआ वह इस बार करना है। इस बार हर हाल में कांग्रेस का महापौर और परिषद बनाना है।

हर वार्ड में दो प्रभारी
बैठक के दौरान यह मुद्दा सामने आया कि इस बार युवा और नए चेहरों को मौका दिया जाए। 80 फीसदी टिकट युवा, नए चेहरों को मिले। बैठक के दौरान युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, मोर्चा संगठनों से भी नाम मांगे गए, उनसे कहा गया जो जीतने वाला उम्मीदवार हो, उसके नाम दिए जाएं।

बैठक में तय किया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर वार्ड में दो-दो प्रभारी (पर्यवेक्षक) बनाए जाएं। यह पहला मौका है जब कांग्रेस वार्ड स्तर पर दो-दो प्रभारी बनाएगी। हर वार्ड से जीतने वाले उम्मीदवार की पैनल बनाने, वार्ड स्तर से लेकर ब्लॉक तक की बैठक करने का निर्णय भी हुआ।

शुक्ला के साथ अन्य नेताओं का नाम भी चर्चा में

बैठक के दौरान महापौर के नाम को लेकर पूछा गया बेहतर उम्मीदवार कौन हो सकता है। कई नेताओं ने विधायक संजय शुक्ला का नाम लिया। शुक्ला ने कहा पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, पूर्व मंत्री पटवारी या अन्य किसी नेता को टिकट मिलेगा तो भी एकजुट होकर काम करेंगे।

इसके अलावा महापौर के लिए विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ,गोलू अग्निहोत्री , पूर्व पार्षद सोनिया शुक्ला के नाम भी सामने आए। वहीं वर्मा ने कहा महापौर का उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला पार्टी लेगी। बैठक में विधायक विशाल पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे, शेख अलीम, सुरजीत सिंह चड्ढा भी थे।

प्रत्याशी चयन समिति- साधौ और पटेल को जिम्मा
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को 15 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति घोषित कर दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव को समिति में अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में 13 सदस्य रहेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑