Lockdown: बिजनेस टायकून ही नहीं यह छोटे मददगार भी बता रहे हम देश के साथ हैं
नई दिल्ली. देश कोरोना (Corona) जिन हालात से गुजर रहा है, वो जगज़ाहिर है. लेकिन अच्छी बात यह है कि आज हर इंसान एक-दूसरे की मदद के लिए उसके साथ खड़ा हुआ है.
देश के सिर्फ बिजनेस टायकून ही नहीं, छोटे-छोटे मददगार भी अपनी हैसियत के हिसाब से एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं. इतना ही नहीं पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में भी रुपये जमा करा रहे हैं. इसको सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट भी कर रहे हैं. मकसद इसे देखकर दूसरे लोगों के दिलो में भी जज़्बा पैदा हो.
प्रेरणादायी सेवाभाव, जैसा नाम वैसा काम
प्रेरणादायी सेवा भाव संस्था हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है. संस्था से जुड़े लोग निश्चल जैन, संजीव जैन, विनोद कलवानी, विनोद शीतलानी, अजय महाजन और संगीता जैन की टीम कोरोना महामारी के वक्त भी वायरस के डर को भूलकर अपना काम कर रही है. आम लोगों को खाना खिलाने के साथ ही अस्पतालों में जाकर भर्ती मरीजों और पैरामेडिकल स्टाफ को खाना पहुंचा रहे हैं.
50 हज़ार का चेक पीएम फंड में दिया गया है.
रात-दिन लगे हैं एएमयू के कोरोना वॉरियर्स
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र पूरे दिन अपने संसाधन और दूसरों की मदद लेकर खाने-पीने का सामान इकट्ठा करते हैं. उसके पैकेट बनाते हैं और फिर जहां-जहां से मदद की गुहार आई है वहां यह पैकेट पहुंचा रहे हैं. पास के जिन गांव में आलू की खेती होती है वहां से गाड़ी में भरकर आलू के पैकेट ला रहे हैं. शेरवानी गंदी भी हो सकती है यह फिक्र किए बिना 50-50 किलो के पैकेट खुद ही लोड-अनलोड भी कर रहे हैं.
जरूतमंदों तक पहुंचाने के लिए हर रोज एएमयू के छात्र ऐसे खानेे का सामान जमा करते हैं.
तेल, चावल, दाल, आटा के पैकेट बनाकर रात को छात्रों की टीम उन्हें बांटने निकल जाती है. हर रोज 600 से 700 परिवारों तक खाना पहुंचाया जा रहा है. बना हुआ खाना भी सड़क और झुग्गी-झोपड़ियों में बांटा जा रहा है.
पीएम केयर्स फंड में दिया 50 हज़ार का चेक
विजय बहादुर पाठक का ताल्लुक वैसे तो सियासत से हैं. लेकिन देश के मौजूदा हालात में वो एक आम इंसान बनकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. विजय बहादुर ने मुश्किल की इस घड़ी में 50 हज़ार रुपये का चेक पीएम केयर्स फंड में दिया है. साथ ही दूसरे लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की गुहार लगा रहे हैं.
प्रेरणादायी सेवाभाव संस्था खाना तैयार कर अस्पतालों में बांट रही है.
जरूरतमंदों के लिए होटल में खाना बनवा रहे हैं मनीष
इवेंट कंपनी चलाने वाले मनीष ने भी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है. कोशिश होती है कि कोई छूटे नहीं, लेकिन जितने संसाधन हैं उतने ही जरूरतमंदों तक पहुंच हो पाती है. खाने के दौरान पूरी तरह से साफ-सफाई बरती गई हो और कोरोना को देखते हुए हर तरह की ऐहतियात बरती है इसके लिए उन्होंने एक होटल की मदद ली. होटल में खाने के पैकेट तैयार कराकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें बांट भी रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
Corona Lockdown:एक वेंटीलेटर से 4 मरीजों को मिलेगी मदद, DRDO कर रहा है तैयार
COVID-19: कोरोना से जंग को तैयार हैं सेना के 8.5 हजार मेडिकल स्टाफ और 9000 बेड- रक्षा मंत्री

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 18 मिनट पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 36 मिनट पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 37 मिनट पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 38 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 39 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 40 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 43 मिनट पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 44 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 3 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 5 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 5 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 7 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 7 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 8 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 9 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले

