देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

हदें पार कर रहे तबलीगी जमात के कोरोना संदिग्‍ध, सेंटर में डॉक्‍टरों पर थूक रहे

निजामुद्दीन मरकज से क्‍वारंटीन सेंटर ले जाए गए हैं तबलीगी जमात के लोग.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
हदें पार कर रहे तबलीगी जमात के कोरोना संदिग्‍ध, इलाज में जुटे डॉक्‍टरों पर भी थूक रहे

निजामुद्दीन मरकज से क्‍वारंटीन सेंटर ले जाए गए हैं तबलीगी जमात के लोग.

तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कोरोना संदिग्‍धों (Covid 19) को मंगलवार को निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) से तुगलकाबाद स्थित क्‍वारंटीन सेंटर ले जाया गया है. वहां ये लोग डॉक्‍टरों और कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं.

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली के निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) से तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कोरोना संक्रमण संदिग्‍धों (Coronavirus) को ले जाकर तुगलकाबाद में क्‍वारंटीन सेंटर (पृथक केंद्र) में रखा गया है. पहले ये लोग निजामुद्दीन मरकज को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थे और अब ये लोग क्‍वारंटीन सेंटर में उनका इलाज कर रहे डॉक्‍टरों और अन्‍य कर्मचारियों को भी परेशान कर रहे हैं. उत्‍तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक ये सभी लोग पृथक केंद्र में जगह-जगह थूक रहे हैं. इसके साथ ही ये डॉक्‍टरों और कर्मचारियों पर भी थूक रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित या संदिग्‍ध लोगों के थूकने से इसके संक्रमण के प्रसार को खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

खराब बर्ताव कर रहे हैं लोग
सीपीआरओ के मुताबिक ये लोग बुधवार सुबह से ही खराब बर्ताव कर रहे हैं. ये सभी खाने-पीने की अनावश्‍यक चीजों की मांग कर रहे हैं. सीपीआरओ दीपक कुमार के अनुसार ये सभी लोग उनके इलाज में जुटे डॉक्‍टरों और उनकी देखरेख कर रहे कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं. वे सभी क्‍वारंटीन सेंटर में जगह-जगह थूक रहे हैं. वह रोक के बावजूद हॉस्‍टल में घूमने लगते हैं.

सड़कों पर भी थूक रहे थेतबलीगी जमात के इन 167 कोरोना संदिग्‍धों को मंगलवार रात को 5 बसों से निजामुद्दीन मरकज से दिल्‍ली के तुगलकाबाद स्थित क्‍वारंटीन सेंटर ले जाया गया है. इनमें से 97 लोगों को डीजल शेड ट्रेनिंग हॉस्‍टल के क्‍वारंटीन सेंटर और 70 को आरपीएफ बैरक क्‍वारंटीन सेंटर में रखा गया है. बता दें कि ये सभी निजामुद्दीन मरकज से क्‍वारंटीन सेंटर ले जाए जाने के दौरान सड़कों पर भी थूक रहे थे. इन्‍हें थूकने से रोकने के लिए बसों के शीशे भी बंद करने पड़े थे.

संक्रमण के मामले बढ़ने में मरकज प्रमुख वजह
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के 386 नये मामलों की पुष्टि और इससे तीन लोगों की मौत होने की जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण फैलने की दर को नहीं दर्शाती, बल्कि इस बढ़ोतरी में निजामुद्दीन (पश्चिम) में हुआ एक आयोजन प्रमुख वजह रहा. बता दें कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में एक से 15 मार्च तक हुये तबलीगी जमात के एक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से कई लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

देश में अब तक 39 मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 1637 मामले हो गये हैं जबकि इस वायरस से मौत का आंकड़ा 39 हो गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में हुये तबलीगी जमात के कार्यक्रम के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

यह भी पढ़ें: क्‍या काम करती है तब्‍लीगी जमात, जुड़े हैं 15-25 करोड़ लोग,चौंका देगा ये VIDEO

निजामुद्दीन की मस्जिद खाली नहीं कर रहे थे मौलाना, देर रात 2 बजे पहुंच गए थे NSA डोभाल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 8:57 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 56 मिनट पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 घंटा पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 1 घंटा पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 5 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 6 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 7 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 8 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 9 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 10 घंटे पहले
↑