देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

COVID-19: ये जगहें बनी है कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, सबसे ज्यादा केस कहां

देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट देश के कई ऐसे शहर हैं जो कोरोना (Corona) संक्रमण का हॉटस्पॉट बने हुए हैं. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने भी इन जगहों पर अपना पूरा ध्यान लगाया हुआ है. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
COVID-19: ये जगहें बनी है कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, सबसे ज्यादा केस कहां

देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट

देश के कई ऐसे शहर हैं जो कोरोना (Corona) संक्रमण का हॉटस्पॉट बने हुए हैं. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने भी इन जगहों पर अपना पूरा ध्यान लगाया हुआ है.

नई दिल्ली. देश में लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ाते जा रहे हैं. अभीतक 2000 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है और 54 लोगों की मौत हो गई. देश में कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर संक्रमण के कुछ ज्यादा ही मामले सामने आए हैं. कई ऐसे शहर हैं जो कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने हुए हैं. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने भी इन जगहों पर अपना पूरा ध्यान लगाया हुआ है. हाल ही के दिनों में इन जगहों से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र की दो-दो जगहें और गुजरात व राजस्थान की एक-एक जगह है.

दिल्ली का निज़ामुद्दीन
दिल्ली के निज़ामुद्दीन में मुस्लिम संस्था तबलीग़ी जमात का हेडक्वॉर्टर हैं जहां 2 हजार से ज्यादा लोग मरकज में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से आये थे. इनमें से कई लोगों में कोरोना संदिग्ध थे. ये पूरा मामला उस समय सुर्खियों में जब तेलंगाना सरकार ने माना है कि उनके यहां जिन लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है उनमें से 6 लोग दिल्ली के निज़ामुद्दीन में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे. दिल्ली पुलिस ने इस इलाक़े की घेराबंदी कर दी है. पुलिस का कहना है कि लोग बड़ी तादाद में बिना किसी अनुमति के यहाँ पर इकट्ठा हुए थे.

गुजरात का अहमदाबादअगर गुजरात की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद से आए हैं. यहां अब तक दो दर्जन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए स्थानीय प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए मरीजों के घर के तीन किलोमीटर तक के दायरे को पूरी तरह से बंद कर दिया है. यहां स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है.

ये भी पढ़ें : तबलीगी जमात पर सख्त सीएम योगी, बोले- जो बदसलूकी करे, दर्ज करो FIR

केरल का कासरगोड
कासरगोड जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं, इस जिले को अब हाई एलर्ट पर रखा गया है. यहां अब तक करीब 100 लोगों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है. कासरगोड जिला वैसे तो पर्यटन के लिए जाना जाता है ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कर्नाटक के मंगौलर से सटे इसी जिले में कोरोना के इतने मामले क्यों सामने आ रहे हैं जबकि आस-पास स्थिति इतनी भयावह नहीं है. केरल के पतनमथिट्टा इलाके में पॉजिटिव मामले तो अभी कम हैं, लेकिन यहां 7,000 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है.

राजस्थान का भीलवाड़ा
राजस्थान में कोरोना से सर्वाधिक रूप से भीलवाड़ा जिला प्रभावित है. यहां कोरोना के कुल 26 पॉजिटिव मरीज हैं. भीलवाड़ा शहर में पिछले 13 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है. अब जिला प्रशासन वहां आगामी 3 अप्रेल से 10 दिन के लिए ‘महा-कर्फ्यू’ लगाने जा रहा है ताकि संक्रमण को रोका जा सके.हालांकि अब जयपुर में केस ज्यादा बढ़ गए है. यहां पर अभी तक 42 मामले सामने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें : कोरोना मरीज का खाली किया बेड नवजात बच्चे और मां को किया अलॉट, दोनों पॉजिटिव

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 2, 2020, 3:10 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 20 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 20 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 20 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 20 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 21 घंटे पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 21 घंटे पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 21 घंटे पहले
आर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजरSportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहलेइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल परHealth & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहलेApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहले
↑