482 कोचों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के बाद मध्य रेलवे 25 हजार पीपीई किट बनाने में जुटा, कीमत होगी सिर्फ 422 रुपए
26 अप्रैल 2020 मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट रेलवे के मुताबिक, पीपीई किट के इस्तेमाल से फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बच जाएंगे।
26 अप्रैल 2020 मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट
- मध्य रेलवे ने अपने 482 कोचों को आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड में तब्दील करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है
- मध्य रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार जैन ने बताया कि बाजार में एक पीपीई किट लगभग 808 रुपए में मिल रहा है
मुंबई. (विनोद यादव).ट्रेनें शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों यात्रियों के लिए मध्य रेलवे की ओर से आंशिक राहत भरी खबर सामने औ है। मध्य रेलवे ने अपने 482 कोचों को आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड में तब्दील करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उसने बाजार से आधे दाम पर 25 हजार पीपीई किट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
422 रुपए में मिलेगा रेलवे का किट
मध्य रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार जैन ने बताया कि बाजार में एक पीपीई किट लगभग 808 रुपए में मिल रहा है। जबकि हमारे मध्य रेलवे के परेल व माटुंगा कारखाने में वैसा ही अतिसुरक्षित पीपीई किट का सैंपल 422 रुपए में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पीपीई किट के इस्तेमाल से फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बच जाएंगे।
रेलवे ने किया है ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रॉलियों का भी निर्माण
बता दें कि हाल ही में मध्य रेलवे के ही कारखाने में 50 ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रॉलियों का भी निर्माण हुआ था। जिसे मध्य रेलवे के अस्पतालों में सप्लाय किया गया था। जैन ने बताया कि मध्य रेलवे जिन 25 हजार पीपीई किट का निर्माण अपने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए करने जा रही है। उसका कच्चा माल सरकार द्वारा मंजूर सप्लायर से लिया जाएगा। इसके अलावा यह किट उत्तर रेलवे द्वारा प्रस्तुत नमूने और डीआरडीओ ने जिन मानकों का अनुमोदन किया है। उसके आधार पर ही होगा।
उद्धव ने उठाई है मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करने की मांग
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परप्रांतीय मजदूरों को उनके गांव जाने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की हुई है। परंतु रेल प्रवासी संघ के सुभाष गुप्ता मध्य रेलवे द्वारा अपने 482 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करना और कर्मचारियों के लिए 25 हजार पीपीई किट बनाने की तैयारी को रेलवे शुरू करने की पूर्व तैयारी के रूप में नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश कर रही है। उसकी तैयारियों को रेल सेवा शुरू करने की पूर्व तैयारी से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 25 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 63 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 413 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 485 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 645 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 788 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 788 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 789 दिन पहले