सांसद शंकर लालवानी ने कोल्ड स्टोरेज और आलू-प्याज मंडी का दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं जानी, सावधानी के साथ फलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए योजना मांगी
लॉकडाउन के कारण शहर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है वहीं दूसरी ओर कोल्ड स्टोरेज एवं मंडी में रखे फल एवं सब्जियां अब व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
लॉकडाउन के कारण शहर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है वहीं दूसरी ओर कोल्ड स्टोरेज एवं मंडी में रखे फल एवं सब्जियां अब व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सांसद शंकर लालवानी ने मंडी और कोल्ड स्टोरेज का दौरा कर समस्याएं जानी और फल व्यापारियों से मंडी खोलने के लिए योजना मांगी है।
कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच धीरे-धीरे शहर को खोला जा रहा है और फलों और सब्जियों के व्यापारियों ने सांसद शंकर लालवानी से कुछ रियायतों की मांग की है। चोइथराम मंडी में आलू, प्याज और लहसून की खरीदी-बिक्री का काम शुरू हो चुका है। रोजाना सुबह 5:00 से 11:00 बजे तक मंडी खुलती है और व्यापारी पूर्ण सावधानी के साथ काम कर रहे हैं। सांसद जब मंडी के दौरे पर पहुंचे तो आलू-प्याज एसो. अध्यक्ष, ओमप्रकाश गर्ग, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल चावला और व्यापारी महेश चावलानी ने अपनी समस्याएं बताई। व्यापारियों का कहना है कि बैंक में कैश ट्रांजेक्शन नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, मंडी में काम करने वाले मजदूरों भी एटीएम कार्ड ना होने से परेशान हो रहे है क्योंकि बैंक से कैश नहीं निकल पा रहा है। साथ ही व्यापारियाें ने कहा कि अभी सिर्फ इंदौर जिले से ही माल आ रहा है लेकिन प्रशासन को आसपास के जिलों से भी माल लाने की अनुमति देनी चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि वे सावधानी रख रहे हैं लेकिन नगर निगम को भी रोजाना सैनेटाइजेशन का काम करना चाहिए। सांसद ने सभी की समस्याएं सुनी और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद सांसद कोल्ड स्टोरेज पहुंचे जहां करोड़ों रुपए के फल रखे हुए है और लॉकडाउन के लंबा खिंचने से फलों के खराब होने की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन ने कोल्ड स्टोरेज से फलों को निकालकर ग्रीन जोन में बेचने की इजाजत दी है लेकिन बाहर के व्यापारी इंदौर के रेड जोन में होने के कारण डरे हुए हैं, इस कारण फलों की बिक्री नहीं हो पा रही है। व्यापारियों ने सांसद से कहा कि एक तरफ आम जनता को भी फलों की सप्लाई प्रभावित हुई है वहीं कोल्ड स्टोरेज में रखे फल खराब हो जाएंगे। आमतौर पर इन फलों को अप्रैल-मई तक बेच लिया जाना चाहिए नहीं तो ये खराब होने लगते हैं ऐसे में अगर इन्हें जल्दी नहीं बेचा गया तो व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा। व्यापारियों ने फल मंडी प्रांगण में ही फल बेचने है और पीछे बने नए गेट से काम शुरू करने की इजाजत मांगी है।
फल व्यापारी एसोसिएशन के अशोक सबरवाल, गोविंद पटेजा और नरेश फुंदवानी ने सांसद से फलों को इंदौर में बेचने के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की। इसके बाद सांसद ने इस बारे में जिला प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया औ व्यापारियों से पूर्ण सावधानी के साथ फल मंडी खोलने की योजना मांगी है।
सांसद का कहना है कि कोरोना के कारण समाज के सभी वर्गों पर प्रभाव पड़ा है और ये व्यापारी काफी समय से राहत की मांग कर रहे थे जिस पर मैंने उन्हें ही योजना बनाने के लिए कहा है क्योंकि कोरोना भीषण आपदा है और इसे रोकने की जिम्मेदारी हम सभी की है और सब मिलकर ही इसके प्रसार को रोक सकते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 17 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले