वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
राजबाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी ? बात यहां से शुरू करते हैं ? 14 महीने पहले जब मध्यप्रदेश काडर के आईपीएस अफसर अनिल धस्माना रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रा के चीफ पद से सेवानिवृत्त हुए थे तब यह माना जा रहा था कि वे संभवतः किसी राज्य के राज्यपाल बनाए जाएंगे।
राजबाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी
? बात यहां से शुरू करते हैं
? 14 महीने पहले जब मध्यप्रदेश काडर के आईपीएस अफसर अनिल धस्माना रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रा के चीफ पद से सेवानिवृत्त हुए थे तब यह माना जा रहा था कि वे संभवतः किसी राज्य के राज्यपाल बनाए जाएंगे। जब ऐसा नहीं हुआ तो लगा कि भी यह नाम भी राज्यपाल बनने की कतार में खड़े लोगों की लंबी लाइन में कहीं गुम हो गया लेकिन काम करने वाले की हर जगह कद्र होती है। इसी का लाभ धस्माना को मिला और विदेश की प्रतिष्ठित संस्था एनटीआरओ के हेड हो गए। इस पद के लिए उनका चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने किया। धस्माना को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से नजदीकी का भी फायदा मिला।
? बीजेपी के रंग में पूरी तरह रंग चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उप चुनाव की तैयारी के लिये जबरदस्त भगवा फ़ोटो सेशन करवाया है। अपने समर्थकों की मांग पर सिंधिया ने 10 दिन पहले बाकायदा बीजेपी के रंग और कमल के फूल छपे दुपट्टे में कई एंगल से फ़ोटो खिंचवा कर अपने समर्थकों को भेजे हैं ताकि वे अपने प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स, बैनर में उपयोग कर सकें। वैसे सिंधिया की ओर से समर्थकों को यह संदेश साफ है कि जो भी प्रचार सामग्री बने वह बेहद संतुलित हो और जिससे सबको साथ लेकर चलने की ध्वनि परिलक्षित हो।
? मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के जाने और कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिन अफसरों ने तेजी से रंग बदला था उनमें मुख्य सचिव रहने के बाद रेरा का अध्यक्ष पद सुशोभित कर रहे एंटोनी डिसा भी शामिल थे। छिंदवाड़ा और जबलपुर के पुराने संबंधों का फायदा उठाकर डिसा कमलनाथ के प्रशासनिक सलाहकार की भूमिका में भी आ गए थे और कई महत्वपूर्ण पद स्थापनाओं में उनकी खासी दखल रही। जिस कोटरी ने आईएस दाणी को पीछे धकेल उन्हें मुख्य सचिव बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी वह भी इस दौर में जमकर उपकृत हुई। बदलते रंग के कारण डिसा भाजपा के निशाने पर तो थे ही और यही कारण है कि कार्यकाल समाप्त होने के पहले ही उन्हें रेरा का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा।
? मनीष रस्तोगी के मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव के रूप में मौजूद रहने का फायदा तो निश्चित तौर पर दीपाली रस्तोगी को मिलना ही है। वाणिज्यिककर विभाग में मैडम की उपस्थिति का एहसास होने लगा है। यह मैडम के तीखे तेवर का ही नतीजा है नागेश्वर सोनकेसरी जैसे वजनदार सहायक आबकारी आयुक्त को 6 महीने में ही धार से रवानगी डालना पड़ी। दरअसल वित्त के साथ ही आबकारी महकमे का प्रभार देख रहे मंत्री जगदीश देवड़ा एंजियोप्लास्टी होने के कारण इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मंत्री जी द्वारा आगे बढ़ाई गई एक सूची को प्रमुख सचिव पहले ही नकार चुकी थीं और इस बार जो सूची बनी उसमें सिर्फ और सिर्फ मैडम की ही चली।
? अप्रैल में जब इंदौर के आईजी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई थी तब सबसे ऊपर नाम ए साईं मनोहर का था पर इंदौरी नेताओं को उन से परहेज रहा। यह नाम विशुद्ध प्रशासनिक स्तर पर डीजीपी विवेक जौहरी की ओर से आगे बढ़ा था। फिर कई नाम इस सूची में जुड़ते गए और एक स्थिति यह बनी कि विवेक शर्मा को ही बरकरार रखा जाए। पर ऐसा संभव नहीं हुआ और आखिरकार1995 बैच के योगेश देशमुख तमाम नामों को दरकिनारर कर इंदौर के आईजी बनाए गए। खुलासा यह हुआ है कि देशमुख भी डीजीपी की पसंद पर ही इंदौर भेजे गए हैं और कई मौकों पर अपनी काबिलियत साबित कर चुके साईं मनोहर को भी भोपाल मे वह मुकाम हासिल हो गया है जिसके वह हकदार थे।
? सालों तक सुमित्रा महाजन के खास सिपाहसलार रहने के बावजूद जयंत भिसे की वह कद्र नहीं हो पाई जिसके वे हकदार थे। संघ के इस खांटी कार्यकर्ता ने भी एक अलग राह पकड़ ली थी और जो जिम्मेदारी सौंपी जाती थी उसका ईमानदारी से निर्वहन करते रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में महू से उषा ठाकुर की जीत में भी से पर्दे के पीछे अहम भूमिका में थे। अब ठाकुर संस्कृति मंत्री हैं और संघ अपने इस प्रिय कार्यकर्ता को संस्कृति विभाग से जुड़े एक बड़े प्रकल्प में अहम भूमिका में देखना चाहता है। बात संघ ने आगे बढ़ाई है और अनुमोदन मंत्री के नाते उषा ठाकुर को ही करना है ऐसे में कोई दिक्कत आगे दिखती नहीं।
? पहली बार ऐसा हो रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में मध्यप्रदेश का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। CWC में स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में दिग्विजयसिंह की जरूर वापसी हुई है, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों में मध्यप्रदेश के किसी नेता को जगह नहीं मिल सकी है। ऐसा तब है जब मध्यप्रदेश, कांग्रेस के उन गिने- चुने राज्यों में से जहां कांग्रेस का पर्याप्त जनाधार और वोट बेस बचा हुआ है। एक समय पीसी सेठी, अर्जुन सिंह, विद्याचरण शुक्ल, माधवराव सिंधिया, मोतीलाल वोरा, दिग्विजयसिंह, कमलनाथ, सत्यव्रत चतुर्वेदी, सुरेश पचौरी जैसे लोग राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में मध्यप्रदेश की पहचान माने जाते थे। तो क्या माना जाए कि मध्यप्रदेश में नेतृत्व की सेकंड लाइन तैयार करने पर कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया….।
? ऐसे समय में जब 28 सीटों पर उपचुनाव सामने हो और उसमें से करीब एक दर्जन सीटों पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की अहम भूमिका हो महेंद्र बौद्ध का कांग्रेस छोड़कर बसपा के टिकट पर भांडेर से मैदान में आ जाना कांग्रेस के लिए चिंता बढ़ाने वाला ही होना चाहिए था। मध्यप्रदेश की कांग्रेस राजनीति में दिग्विजय सिंह के खासम खास माने जाने वाले बौद्ध विधानसभा चुनाव में अपने बजाए रक्षा सिरोनिया को तवज्जो दिए जाने से पहले ही नाराज चल रहे थे। रही सही कसर भांडेर से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फूल सिंह बरैया के नाम की घोषणा ने पूरी कर दी। कहा तो यह भी जा रहा है कि मध्यप्रदेश तो छोड़िए ग्वालियर चंबल इलाके में ही अब बौद्ध का वह दबदबा नही रहा था और इसी कारण इस कठिन दौर में भी कमलनाथ ने भी उनकी परवाह नहीं की।
??♀️ चलते चलते??♀️
हितानंद शर्मा के प्रदेश भाजपा मे सह संगठन महामंत्री की भूमिका में आने के बाद वीडी शर्मा और सुहास भगत की युति, वजनदार तिकड़ी में तब्दील होती नजर आ रही है।
? पुछल्ला
जबलपुर, सागर और चंबल संभाग के नये कमिश्नर को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। इंदौर के दो पूर्व कलेक्टर इसके मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। जरा पता करिये।
♦️ अब बात मीडिया की
? अपनी टीम से हटाए गए नई दुनिया के कुछ साथियों का हिसाब करने पहुंचे एचआर हेड ने यह कहकर चौंका दिया कि दो महीने बाद जो स्थिति बनना है उसका आपको अंदाज नहीं।
? वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी के नए डिजीटल प्रोजेक्ट जोश-होश की टीम ने जिस शैली में काम शुरू किया है उस पर सबकी नजर है।
? जबरदस्त मंदी के दौर में भी जिस तरह के नतीजे संपादकीय और मार्केटिंग टीम में तालमेल जमाकर दैनिक भास्कर इंदौर के संपादक मुकेश माथुर ने दिए हैं उसने पूरे समूह में उनका कद बढा दिया है। नतीजा जल्दी देखने को मिलेगा।
? मैनेजमेंट की नीतियों से परेशान नईदुनिया-नवदुनिया का संपादकीय स्टाफ जल्दी ही एक बड़ा झटका देने की तैयारी में है।
? युवा पत्रकार अंकुर जायसवाल का प्रोजेक्ट खुलासा फर्स्ट अब इंदौर उज्जैन संभाग के जिलों में भी विस्तार लेने की तैयारी में है। मुकेश तिवारी के संपादक की भूमिका में आने के बाद अखबार के तेवर भी बदले हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले