देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन में कार में लगा रखा है “हैंडब्रेक” तो तुरंत हटाएं, हो सकते हैं ये नुकसान..

लॉकडाउन में जिंदगी ठहर सी गई है। हालांकि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे सही तरीका भी यही है। लॉकडाउन की वजह से अधिकांश लोगों की गाड़ियां भी घर पर ही खड़ी हैं।

Abhishek Raghuvanshi11 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
      लॉकडाउन में जिंदगी ठहर सी गई है। हालांकि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे सही तरीका भी यही है। लॉकडाउन की वजह से अधिकांश लोगों की गाड़ियां भी घर पर ही खड़ी हैं। वहीं कई राज्य भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ,अगर ऐसा होता है तो गाड़ियां और लंबे समय तक घर पर ही कैद रह सकती हैं। *ऐसे में गाड़ियों की देखभाल भी बेहद जरूरी* है। नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि लॉकडाउन खुलते ही आपको अपनी गाड़ी पहले सर्विस सेंटर ही ले जानी पड़े। वहीं ? *मारुति सुजुकी इंडिया ने भी अपने ग्राहकों के लिए कार के रखरखाव के लिए कुछ टिप्स दिए हैं

ब्रेक पैड से चिपके हैंडब्रेक तो मामला गड़बड़

     सबसे पहले जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों में हैंडब्रेक लगा रखा है, उसे तत्काल हटा दें। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर गाड़ी 10-15 दिन से ज्यादा खड़ी रहती है तो उसके ब्रेक पैड जाम होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि अगर हैंडब्रेक पैड से चिपक गए तो फिर उन्हें बदलना ही पड़ता है। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसे में या तो गियर डाल दें या फिर पार्किंग मोड में छोड़ दें। और सबसे बेहतर तरीका है कि कार के चक्के को लॉक कर दें।  

    एक्सपर्ट का कहना है कि जब लंबे समय तक व्यक्ति अपने वाहन की देखभाल नहीं करता है, तो उसके सामने कई तरह की दिक्कत आती है। उनका कहना है कि गाड़ी के अंदर खाने का भी कोई सामान नहीं होना चाहिए। यदि सामान है तो उसमें फंगस लग जाएगी और चूहों के आने की भी संभावना रहती है। जिससे डैशबोर्ड भी खराब हो सकता है। वहीं कार को कवर करके रखें। धूप में बिलकुल खड़ी न करें क्योंकि उसके पेंट पर असर पड़ सकता है। 

तेल की टंकी रखें फुल

    वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि *कार को आगे पीछे भी करते रहें*। क्योंकि अकसर देखने में आता है कि लोग कार को एक जगह पार्क करके भूल जाते हैं। जबकि *ऐसी स्थिति में टायर के फ्लैट होने की संभावना* बनी रहती है। साथ ही हवा का प्रेशर भी चेक करना चाहिए। लंबे समय तक गाड़ी खड़ी है तो तेल की टंकी को भी फुल करके रखना चाहिए। *खाली टंकी में हवा भरने के साथ-साथ जंग लगने* की भी संभावना बनी रहती है *(NNI)*। 

स्टार्ट जरूर करें बैटरी की बनी रहेगी लाइफ

      इस समय लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे हैं गाड़ियां खड़ी हैं। इसलिए *वाहन स्वामी को हर तीसरे दिन एक बार अपनी गाड़ी को जरूर दो से तीन मिनट के लिए स्टार्ट कर* देना चाहिए। इससे उसकी बैटरी सुरक्षित रहती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। कभी-कभी बैटरी की प्लेट के खराब होने की संभावना रहती है। *स्टार्ट कर देने पर पूरी कार का सिस्टम एक्टिव हो जाता* है। ऐसी चलाने पर ब्लोअर जरूर चलाएं, जिससे धूल मिट्टी बाहर निकल जाए।

निकाल दें बैटरी का तार?

     कई जानकारों का कहना है कि आप अपनी कार की बैटरी को डिस्कनेक्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए कार के बोनट को खोलकर, उसके टर्मिनल को ढीला करके बैटरी का कनेक्शन हटाया जा सकता है। ऐसे में अगर आपको कार का इस्तेमाल करना पड़ गया, तो इस तार को फिर से जोड़ना पड़ेगा। लेकिन ऐसा बार-बार करने से बैटरी और तार के कनेक्शन की फिटिंग ढीली हो सकती है।

मारुति सुजुकी व्हीकल मेंटेनेंस टिप्स

वहीं मारुति सुजुकी का कहना है कि अपनी गाड़ी को करीब 15 मिनट तक स्टार्ट रखें। बैटरी सही रखने के लिए एक महीने में कम से कम एक बार ऐसा जरूर करें। गाड़ी को स्टार्ट करके इसकी हैडलाइट्स को भी करीब 30 मिनट तक ऑन रखें। ऐसा भी करीब एक महीने में एक बार जरूर करें। वहीं गाड़ी के हैंडब्रेक को हटाकर इसकी जगह टायर स्टॉपर को लगा सकते है (NNI)।
? सावधान रहे..सुरक्षित रहे..घर पर रहे?

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 घंटा पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
बिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
↑