देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 9 बार पढ़ी गई

लॉकडाउन ने बदला लोगों का व्यवहार, जगह-जगह बस देख रहे कोरोना की खबर

पंकज कुमारकोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया ने नए तरह से जीना सीख लिया है. सड़कें खाली हैं, होटल खाली हैं, खेल के मैदान खाली हैं, विमान खाली हैं और इनसे जुड़े व्यापार भी खाली हैं.

Abhishek Raghuvanshi12 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
पंकज कुमार

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया ने नए तरह से जीना सीख लिया है. सड़कें खाली हैं, होटल खाली हैं, खेल के मैदान खाली हैं, विमान खाली हैं और इनसे जुड़े व्यापार भी खाली हैं. सवाल यही है कि आखिर यहां की भीड़ कहां शिफ्ट हो गई? जाहिर सी बात है, लोग घरों में बैठे हैं तो कोरोना वायरस से जुड़ी सूचनाएं जानना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, इसलिए लोग सरकारी वेबसाइटें और न्यूज़ देखेंगे. ज्यादा खाली हुए तो फिल्म देखेंगे, बच्चे आउटडोर गेम तो खेल नहीं सकते हैं, इसलिए ऑनलाइन गेम खेलेंगे.

तस्वीरों में खबर4 फोटो

दुनियाभर की वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर नज़र रखने वाली साइट कॉमस्कोर ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से भारत में डिजिटल बिहेवियर में आए बदलाव का अध्ययन किया है. अध्ययन चौंकाने वाला तो नहीं है लेकिन एक महीने पहले किसी ने इसका कल्पना नहीं की थी, न ही इस स्थिति से निबटने के लिए तैयारी की थी.

न्यूज़ कन्जम्प्शन बढ़ा:
अगर हम 10-16 फरवरी तक के डेटा की तुलना 16-22 मार्च के बीच के डेटा की करें तो पता चलता है कि जनरल न्यूज़ कैटेगरी में 61 प्रतिशत का उछाल आया है. जनरल न्यूज़ कैटेगरी में ये उछाल आना होली के आसपास ही शुरू हो गया था. अगर आपको याद हो तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने होली मिलन कार्यक्रम रद्द कर दिये थे, वजह थी कोरोना महामारी. होली के तुरंत बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया. जिसके बाद लोगों ने न्यूज़ वेबसाइटों के खूब चक्कर लगाये. अगर हम 9-15 मार्च के डेटा की तुलना 16-22 मार्च के बीच की करें तो भी 50 फीसदी का उछाल है.

बिजनेस, फाइनेंस साइट्स पर यूज़र बढ़े:
लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर के बाजार धराशाही हुए, अमेरिका का डाउजोन्स हो या भारत का सेंसेक्स और निफ्टी सभी अपने उच्ततम स्तर से करीब 30-40 फीसदी नीचे हैं. बाजार जितना नीचे गया है लगभग उतना ही इनकी खबरें करने वाली साइटों पर यूज़र बढ़ा है.

बिजनेस न्यूज कैटेगरी की साइटों के यूनिक यूज़र करीब 37 फीसदी बढ़े हैं, साथ ही लोगों ने इन साइटों पर पहले से ज्यादा समय भी बिताया है. बिताये गये समय में करीब 24 फीसदी की उछाल है. अगर हम 9-15 मार्च के डेटा को 16-22 मार्च के डेटा से कम्पेयर करें तो बिजनेस साइटों पर 16-22 मार्च के बीच 22 फीसदी ज्यादा यूनिक यूजर आये हैं.

सरकारी सूचना पर भरोसा बढ़ा:
महामारी या आपदा के समय सूचना का सबसे भरोसेमंद स्रोत, सरकारी संस्थान ही होते हैं. ऐसे हालात में न्यूज संस्थान भी डेटा और सूचना के लिए सरकारी संस्थानों पर निर्भर रहते हैं. यही ट्रेंड कोरोना के वक्त भी देखने को मिला है. सरकारी वेबसाइटों पर फरवरी के महीने में और मार्च के शुरुआती दिनों में भारी गिरावट देखने को मिली, लेकिन जैसे ही न्यूज़ में कोरोना की ख़बरें बढ़ती गईं वैसे-वैसे सरकारी वेबसाइटों पर विजिट्स बढ़ते गये. कोरोना वायरस की वजह से पब्लिक सेक्टर की वेबसाइट्स और ऐप के 31 प्रतिशत यूनिक विजिटर्स बढ़े जबकि टाइम स्पेंट भी 27 फीसदी बढ़ा.

16-22 मार्च के दौरान इसमें पहली बार बढ़त देखी गई. अगर हम 9-15 मार्च के डेटा को 16-22 मार्च के डेटा से कम्पेयर करें तो इसमें 21 प्रतिशत का उछाल है.

स्वास्थ्य से जुड़ी साइटों पर यूजर बढ़े:
कोरोना से डरी हुई जनता ने ऑनलाइन आकर इसका इलाज भी ढूढ़ने की कोशिश की. कोरोना के इलाज से लेकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ायें और मास्क कैसे पहने, मास्क कितना कारगर जैसे सवालों को ढूढ़ती जनता ने हेल्थकेयर से जुड़ी इन्फॉर्मेशन साझा करने वाली साइटों का रूख किया.

10-16 मार्च के डेटा की तुलना अगर 16-22 मार्च के बीच के डेटा से करें तो पता चलता है कि इन साइट्स पर 25 फीसदी विजिट्स बढ़े हैं. खास बात ये है कि हेल्थकेयर रिटेल से जुड़ी साइटों पर इसी अवधि में करीब 146 फीसदी का उछाल आया है. हालांकि इसमें उछाल की शुरुआत फरवरी के तीसरे सप्ताह से ही हो गई थी.

स्पोर्ट्स साइट्स के यूजर्स में भारी गिरावट:
कोरोना की वजह से दुनियाभर के न सिर्फ खेल मैदान खाली पड़े हैं बल्कि उन पर ख़बरें करने वाली साइट्स और उन्हें दिखाने वाले मोबाइल ऐप्स भी यूजर की तंगी का शिकार हैं. स्पोर्ट्स से जुड़ी साइट्स और ऐप में सबसे बड़ी गिरावट मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद हुई है. अगर हम 9-15 मार्च और 16-22 मार्च के बीच के डेटा को कम्पेयर करें तो खेल से जुड़ी डिजिटल वेंचर्स के यूजर में 76 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इन पर बिताये जाने वाले समय में 87 प्रतिशत की गिरावट है.

ट्रैवल साइट्स को भारी नुकसान:
ट्रेन, बस, फ्लाइट जब सब बंद रहेंगे तो जाहिर सी बात है कि ट्रैवल से जुड़े बिजनेस भी घाटे में ही रहेंगे. चूंकि किसी को नहीं पता है कि करोना संकट कब तक खत्म होगा, इसलिए लोग मई, जून के लिए भी टिकट नहीं खरीद रहे हैं.

ट्रैवल बुकिंग करने वाली वेबसाइट्स और ऐप के 10-16 फरवरी के डेटा की तुलना अगर हम 16-22 मार्च के बीच के डेटा से करें तो पता चलता है कि इन प्लेटफॉर्म के विजिट्स में 55 फीसदी की गिरावट है.

होटल बिजनेस संकट में:
करोना की वजह से ट्रैवल के अलावा होटल बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ा है. चूंकि ज्यादातर होटल बंद है इसलिए इनके लिए बुकिंग करने वाली साइट्स पर भी यूजर नहीं है. होटल बुकिंग से जुड़े वेबसाइट और ऐप पर पिछले दो महीने में 2-8 मार्च के बीच सबसे ज्यादा यूजर थे लेकिन होली के बाद ऐसी गिरावट आई जो अब भी जारी है. अगर हम 2-8 मार्च के डेटा की तुलना 16-22 मार्च के डेटा से करें तो 66 प्रतिशत की गिरावट दिखाई देती है.

कार ट्रांस्पोर्टेशन साइट्स के यूजर में गिरावट:
लॉकडाउन के दौरान जिन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ उनमें ओला-ऊबर जैसी कंपनियां भी शामिल है. कार ट्रांस्पोर्टेशन से जुड़ी वेबसाइट और ऐप पर करीब 43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. ये गिरावट 10-16 फरवरी और 16-22 मार्च के बीच की है.

एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी साइट पर यूनिक पैटर्न:
एयरलाइन बुकिंग से जुड़ी साइट्स पर यूजर ग्राफ में यूनिक पैटर्न दिखाई देता है. फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह के बाद इसमें लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद अचानक इसमें तेजी देखने को मिली. यानी की भारत में अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ान बंद होने के एक हफ्ते पहले लोगों ने एयरलाइन बुकिंग से जुड़ी साइट्स पर खूब विजिट की है.

अगर हम 10-16 फरवरी के डेटा की तुलना 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच के डेटा से करें तो 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच इसमें 53 फीसदी की गिरावट देखने को मिलती है. वहीं अगर 2-8 मार्च के डेटा की तुलना 16-22 मार्च से करें तो, 16-22 मार्च के बीच इसमें 61 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाई देती है.

ऑनलाइन गेम्स में रुचि बढ़ी:
ऑउटडोर गेम, ऑनलाइन गेम में शिफ्ट हो रहा है. अगर हम 10-16 फरवरी के बीच ऑनलाइन गेम खेलने वालों के डेटा की तुलना 16-22 मार्च के बीच के डेटा से करें तो इसमें 24 फीसदी की  विजिट ग्रोथ दिखाई देती है. इस दौरान ऐसी वेबसाइट और ऐप पर टाइम स्पेंट भी 21 फीसदी बढ़ा है.

बार्क डेटा में भी सिमिलर पैटर्न दिखा था:
इसके पहले बार्क और नीलसन के रिसर्च में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला था. बार्क-नीलसन के डेटा के मुताबिक प्लेटफॉर्म कोई भी हो, लोगों ने जमकर न्यूज़ कन्ज्यूम किया है. टीवी पर न्यूज के दर्शकों में जहां 298 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है. कोविड-19 जब शुरू हुआ, उसके दूसरे हफ्ते में डिजिटल सेवाएं इस्तेमाल करने वाले 3 यूजर्स में से एक ने ऑनलाइन न्यूज़ कन्ज्यूम किया है. यानी की 34 फीसदी इंटरनेट मोबाइल यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट के माध्यम से न्यूज़ कन्ज्यूम किया है. इस दौरान ऐप के यूजर 17 फीसदी और न्यूज वेबसाइट के यूजर 47 फीसदी बढ़े हैं. न्यूज़ ऐप पर टाइम स्पेंड 45 फीसदी बढ़ा है वहीं न्यूज़ वेबसाइट पर टोटल विजिट 42 फीसदी बढ़ा है.

आगे क्या हो सकता है:
महामारी से जुड़ी ज्यादातर खबरें अब आ चुकी हैं और एक महीने से लगभग यही चल रहा है इसलिए संभव है कि कोरोना से जुड़ी ख़बरों में लोगों की रुचि अब कम हो जाए. अप्रैल के दूसरे सप्ताह से एंटरटेनमेंट से जुड़े ऐप्स पर पहले से ज्यादा स्पाइक देखने को मिल सकता है. खाली बैठे, बोर हो रहे लोग अगले कुछ दिन न्यूज़ ऐप के बजाए हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफिलिक्स जैसे ऐप पर बीताना पंसद करेंगे.  हालांकि पिछले दिनों में इनके यूजर्स और टाइम स्पेंट बढ़ा है, जो और बढ़ सकता है.

डेटा स्रोत – ComScore, BARC, NielsenP

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 18 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 18 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 19 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 802 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,852 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,895 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,898 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,911 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,211 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,217 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,222 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,226 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,227 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,230 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,232 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,233 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,254 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,254 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,255 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,256 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,257 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,259 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,260 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,260 दिन पहले
↑