देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 12 बार पढ़ी गई

लापता युवक का शव नहर से बरामद, गुस्‍साए लोगों ने तोड़ी पुलिस की गाड़ी

पुलिस ने सभी कोणों पर अपनी जांच शुरू कर दी है.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
लापता युवक का शव नहर से बरामद, गुस्‍साए लोगों ने तोड़ी पुलिस की गाड़ी

पुलिस ने सभी कोणों पर अपनी जांच शुरू कर दी है.

नहर से धर्मेंद्र (Dharmendra) का शव (Dead body) मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र की हत्‍या (Murder) की गई है और उसकी हत्‍या में उसकी पत्‍नी का हाथ है.

फिरोजाबाद (Firozabad): उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले के सिरसागंज इलाके में एक युवक का शव (Dead Body) नहर से बरामद किया गया है. नहर से बरामद किए गए शव की पहचान धर्मेंद्र (Dharmendra) के रूप में की गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र बीते दो दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी भी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस धर्मेंद्र को खोज पाती, इससे पहले नहर में उसके शव के मिलने की सूचना आ गई. फिरोजाबाद जिला पुलिस (Firozabad District Police) ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्‍पष्‍ट हो पाएगा कि यह कोई हादसा था या फिर किसी साजिश का नतीजा.

परिजनों ने पत्‍नी पर लगाया हत्‍या का आरोप
उल्‍लेखनीय है कि मृतक धर्मेंद्र सिरसागंज के दरिगापुर आमोर का रहने वाला था. दो दिन पहले धर्मेंद्र अचानक गायब हो गया था, जिसकी गुमशुदगी भी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी. नहर से धर्मेंद्र का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र की हत्‍या की गई है और उसकी हत्‍या में किसी और का नहीं बल्कि उसकी पत्‍नी का हाथ है. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज कर सभी कोणों पर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले निष्‍कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

नहर से शव मिलने के बाद भड़के लोगगांव में जैसे ही धर्मेंद्र का शव नहर से मिलने की सूचना पहुंची, भारी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए. वहीं धर्मेंद्र का शव मिलने ही लोग भड़क गए. पुलिस ने जब लोगों को मौके से हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इस पथराव में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्‍त होने की खबर है. वहीं, इस बाबत एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चल सकेगा कि धर्मेंद्र की हत्या की गई है या फिर पानी मे डूबने से उसकी मौत हुई है.

यह भी पढ़ें:

COVID-19: कोरोना का संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से फरार, मुकदमा दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए फिरोजाबाद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 2:30 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 11 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 11 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 12 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑