देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 22 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस: CRPF ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 33.81 करोड़ रुपये

देश भर में कोरोना वायरस के 694 केस सामने आ चुके हैं.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस: CRPF ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 33.81 करोड़ रुपये

देश भर में कोरोना वायरस के 694 केस सामने आ चुके हैं.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप से लड़ने में मदद करते हुए सीआरपीएफ (CPRF) के जवानों, भारतीय पैरालंपिक समिति (Indian Paralympic Assosiation) के कर्मचारियों और कई सांसदों (MP’s) ने अपने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister National Relief Fund) में देने का फैसला किया है.

नई दिल्ली. सीआरपीएफ (CRPF) ने कोविड-19 (Covid-19) से लड़ने के लिए अपने जवानों के एक दिन के वेतन से एकत्र की गई 33.81 करोड़ रुपये की राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister National Relief Fund) में दी है. अर्द्धसैनिक बल (Paramilitary Forces) के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह आम सहमति से लिया गया फैसला था और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ‘‘देश के समक्ष कोरोना वायरस के चुनौतीपूर्ण समय में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है.’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह तय किया गया कि सीआरपीएफ के कर्मचारी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में एक दिन के वेतन का योगदान करेंगे. प्रयास किया गया कि तुरंत योगदान किया जाए और इसका खुलासा नहीं किया जाए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेवा और निष्ठा के अपने उद्देश्य के साथ सीआरपीएफ हमेशा तत्पर है.’’

गृह मंत्रालय (Home Ministry) के तहत आने वाला सीआरपीएफ देश में आंतरिक सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियानों में संलग्न है जिसमें करीब सवा तीन लाख कर्मी हैं.

पीसीआई कर्मचारियों ने भी किया सहयोगवहीं भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने भी गुरुवार को फैसला किया कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की जंग में योगदान देने के लिये उनके कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन दान करेंगे. पीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘संकट के इस समय में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी की अपील के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं. पीसीआई कार्यालय के सभी सदस्यों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है. ’’

इसमें कहा गया है कि पीसीआई के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने भी अपनी एक महीने की पेंशन दान की है. तोक्यो परालंपिक खेलों का आयोजन तोक्यो ओलंपिक के बाद 25 अगस्त से छह सितंबर के बीच होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें भी अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है.

सांसदों ने भी दान की एक दिन की सैलरी
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे. बिरला के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने में मदद करते हुए अपनी एक महीने की तनख्वाह प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी.

संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपनी एक महीने की तनख्वाह प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की. कई अन्य सांसदों ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के कार्य में योगदान देते हुए अपने वेतन का दान किया.

ये भी पढ़ें-
कोरोना वायरस: देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए केस, संख्या बढ़कर 694

PM मोदी से मांग, दिहाड़ी मजदूर समेत इन लोगों के लिए ₹7 लाख करोड़ दे सरकार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 9:20 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 9 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 12 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 12 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 12 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 12 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑