भाजपा में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता सैनिक की तरह काम करते हैं जिन पर हमें गर्व है- श्री विजयवर्गीय
तिलगारा में बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न भाजपा ने बदनावर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।
तिलगारा में बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न
भाजपा ने बदनावर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यहाँ शनिवार को ग्राम तिलगारा में बदनावर ग्रामीण के मुलथान मण्डल के बूथ सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल हुए। प्रारंभ में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने दिया।
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जिस प्रकार देश की देश की सीमा पर देश की रक्षा करने के लिए जवान खड़ा है। उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के सैनिक की तरह काम करते हैं। पोलिंग बूथ के कार्यर्ताओ की भूमिका देश को तोड़ने वालों के रोकने की है। जिस प्रकार देश की सीमा पर खड़ा सैनिक अगर हट जाए तो हम शांति से रह नहीं सकते। इसी तरह यदि बूथ के कार्यकर्ता पोलिंग से हट जाए तो देश विरोधी लोग सक्रिय हो जाएंगे। पोलिग बूथ को कैसे जितना है। इस पर हमें कार्य करना है। इसकी ब्यूह रचना वही का कार्यकर्ता तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश पहले हैं। आज बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओ की जाने ली गई। दिल्ली की विश्विद्यालय में देशविरोधी नारे लगाए गए ओर उनकी पीठ थपथपाने के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी जाते है। यह देश के लिए घातक है। धारा 370 हटाने के लिए जब अमित शाह ने संसद में बिल रखा तो विरोधी दलों ने विरोध किया था। अब 15 अगस्त को पूरे कश्मीर में शान से तिरंगा लहराया गया। आज भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री देश के साथ ही पूरी दुनिया पर राज किया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार पूरे समय पैसे की कमी का रोना रोती रही, लेकिन हमने कोरोना संकट में भी इसके लिए व्यवस्था की। हमारी सरकार ने कोरोना काल में भी हमने गरीबों, मजदूरों के खाते में पैसे डाले। हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा के पैसे डाले। हर एक व्यक्ति को भोजन मिले इसके लिए मुफ्त अनाज की योजना तो चल ही रही है, हमने सस्ते अनाज के लिए भी 37 लाख पात्रता पर्चियां और बांटी। बच्चों की फीस, संबल योजना, कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, जैसी कितनी ही योजनाएं हैं जिनके लिए हमने पैसा देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर देखें तो अब तक हमारी सरकार अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत 61000 करोड रूपए लोगों के खाते में डाल चुकी है। कमलनाथ ने किसानो को कर्ज माफ के नाम पर झूठ बोला। बहजपा कि 15 साल को हमने देखा है। कांग्रेस के राज में 18 परसेंट ब्याज लगता था। अब जीरो परसेंट ब्याज पर शिवराज सरकार ने काम किया तथा गेंहू पर बोनस दिया। कमलनाथ ने नौजवानो को भत्ता देने के नाम पर भी धोखा दिया। जनता जनार्दन भगवान होती है। आपकी सेवा करना चारो धाम के समान है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि
कांग्रेस को आइने में चेहरा देखना चाहिए, चेहरा देखोगे तो आईना शर्मा जाएगा। आपने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि यह संकल्प लें कि उनका पोलिंग जीतेगा और एक बार फिर प्रदेश में शिवराज सरकार बहुमत के साथ स्थापित होगी।
उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि कांग्रेस के राज में आम जनता परेशान थी। शिवराजसिंह चौहान की सारी योजनाओं को बन्द कर दिया था। 2 हजार तक का निवेश तिलगारा क्षेत्र में होगा। जिससे विकास के द्वार खुलेंगे ओर बेरोजगारी दूर होगी। पश्चिम क्षेत्र में उद्योग लगने से किसानों को भी सुविधा मिलेगी। हमे मिलकर बदनावर क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना है। कांग्रेस ने महिला समूह का कर्ज माफ करने का वचन दिया था। किंतु महिलाओं का समूह माफ नही हुआ। कर्ज माफी के नाम पर भी कांग्रेस ने किसानो को ठगा था।
सम्मेलन को पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, उपचुनाव सहप्रभारी कविता पाटीदार, पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा व दिलीप पटोदिया आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले