देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 5 बार पढ़ी गई

दिल्ली में हिंसा भड़काने के पीछे पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स का हाथ- रिपोर्ट

दिल्ली हिंसा की फाइल फोटो उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) में 53 से ज्यादा लोग मारे गए और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
दिल्ली में हिंसा को भड़काने के लिए पाकिस्तान में 200 से ज्यादा ट्विटर हैंडल्स ने किए ट्वीट - रिपोर्ट

दिल्ली हिंसा की फाइल फोटो

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) में 53 से ज्यादा लोग मारे गए और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से (Delhi Violence) में भड़की हिंसा के पीछे पाकिस्तान (Pakistan) का हाथ होने के सबूत सामने आ रहे हैं. खबर है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में कम से कम 200 ट्विटर हैंडल्स के जरिये भारतीय मुस्लिमों को पुलिस (Delhi Police) के खिलाफ भड़काया गया. अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए एक डोजियर में यह बात सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 25 से 3 मार्च के बीच #ShameonDelhiPolice, #DelhiPoliceTruth and #DelhiPoliceMurders जैसे हैशटैग्स के जरिये सैंकड़ों की संख्या में ट्विटर हैंडल्स की मदद से दिल्ली पुलिस को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई गहन जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में इन सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल भारत में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए किया गया.

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में बनाए गए ट्विटर हैंडल्स में से कुछ का भारत में शुरू किए गए ट्विटर हैंडल्स से भी संपर्क था. इनमें से कई की पहचान हो चुकी है. डोजियर में 70 ट्विटर हैंडल्स का जिक्र है, जो इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची, लाहौर से संचालित हो रहे थे और #DelhiRiots2020 हैशटैग का इस्तेमाल कर ट्वीट कर रहे थे. वहीं 100 से ज्यादा ट्विटर हैंडल्स ने #DelhiBurning का इस्तेमाल किया.

गृह मंत्री ने भी किया था इशारा!
डोजियर के अनुसार इस पूरी कोशिश के पीछे यह दिखाना था कि दिल्ली पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मुसलमानों को निशाना बनाया, जिसमें 53 लोग मारे गए और लगभग 500 घायल हो गए. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.इससे पहले संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी विदेशी ताकतों का हाथ होने का इशारा किया था. राज्यसभा में चर्चा के बाद जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा था कि 24 फरवरी के पहले सरकार के पास यह सूचना आ चुकी थी कि विदेश और देश से आये पैसे को दिल्ली में बांटा गया था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस जल्द ही ब्योरे की घोषणा करेगी. पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.’

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा: IB के कर्मचारी अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू से हुए थे 12 वार, चोट के 51 निशान- पोस्टमार्टम रिपोर्ट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 17, 2020, 9:17 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 4 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 9 घंटे पहले
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुईBusinessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहलेमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज कीSportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहलेBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तकSportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
↑