डूबने की कगार पर खड़ा Yes Bank कैसे 7 दिन में बन गया देश का छठा सबसे बड़ा Bank
नई दिल्ली. मार्च महीने की शुरुआत में प्राइवेट बैंक Yes Bank की हालत बेहद खराब थी. बैंक, पैसों की भारी तंगी से जूझ रहा था.
आखिर ऐसा क्या हुआ-यस बैंक (YES Bank) को बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रस्ताव दिया है कि वो LIC के साथ मिलकर 55.56 फीसदी हिस्सेदारी रखेगी. इस 55.56 फीसदी हिस्सेदारी में से SBI 45.74 फीसदी और LIC की 9.81 फीसदी की हिस्सेदारी होगी.
इसके अलावा, HDFC Bank और ICICI Bank भी 6.31 फीसदी प्रत्येक और Axis Bank और कोटक महिंद्रा बैंक भी 3.15 फीसदी प्रत्येक की हिस्सेदारी खरीदेंगे.
मौजूदा समय में यस बैंक में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की 8.06 फीसदी की हिस्सेदारी है. इसके साथ अब इस प्रस्ताव के बाद यस बैंक में LIC की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 17.87 फीसदी हो जाएगी.ये भी पढ़ें-Yes Bank ने 7 दिन में निवेशकों को किया मालामाल, 10 हजार ऐसे बने 1 लाख रुपये
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार और RBI ने मिलकर Yes Bank को वापस पटरी पर लाने के लिए तेजी से कदम उठाए है. साथ ही, प्राइवेट बैंकों की ओर से किए जाने वाला निवेश डिपॉजिटर्स और निवेशकों में भरोसा लौटाने का काम कर रहा है. इसीलिए शेयर में तेजी आई और मार्केट कैप बढ़कर 74,550 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
रिजर्व बैंक ने 5 मार्च को यस बैंक का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था. इसके बाद यस बैंक के खाताधारकों के लिये अधिकतम 50,000 रुपये की निकासी समेत कुछ बैंकिंग सेवाओं पर रोक लगा दी गयी थी. ये रोक 18 मार्च से समाप्त होने वाले हैं.1000 फीसदी से ज्यादा उछला शेयर
>> एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल ने न्यूज18 हिंदी को बताया कि 6 मार्च 2020 को यस बैंक का शेयर गिरकर 5.5 रुपये के भाव पर आ गया था. वहीं, मंगलवार यानी 17 मार्च को शेयर बढ़कर 63 रुपये के भाव पर पहुंच गया.
>> अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 10 हजार रुपये लगाए होते तो उसे करीब 1819 शेयर मिलते. जिनकी कीमत अब 1 लाख रुपये से ज्यादा है. निवेशकों के पास अभी भी खरीदारी का अच्छा मौका है.
>> लेकिन नई स्कीम के तहत इस बैंक के 100 से अधिक शेयर रखने वाले निवेशक अपनी 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी नहीं बेच सकते. उनकी 75 फीसदी हिस्सेदारी लॉक-इन के दायरे में आएगी.
>> तीन साल के बाद ही वे अपने कुल शेयर बेच सकेंगे. दिसंबर तिमाही के अंत तक इस निजी बैंक में रिटेल निवेशकों के पास 48 फीसदी की हिस्सेदारी थी.
छोटे निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा- रिटेल निवेशकों ने इस बैंक में हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है. जून तिमाही में यह 8.8 फीसदी पर थी, जो सितंबर तिमाही में 29.9 फीसदी हो गई. मगर म्यूचुअल फंडों और संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी को क्रमश: 11.6 फीसदी और 42.5 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी और 15.2 फीसदी कर दिया.
ये भी पढ़ें-RBI की अपील- बैंक में न जाएं, कम से कम करें कैश का इस्तेमाल, 24 घंटे यूज करें NEFT-IMPS-UPI की सुविधा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 5 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 9 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 12 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 12 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 13 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 14 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 15 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 16 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 17 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 18 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले