देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 1 बार पढ़ी गई

कौन है ट्विटर का बॉस, जिससे ट्रंप की ठन गई है

सोशल ​मीडिया (Social Media) के बड़े मंच ट्विटर ने सीधे तौर पर दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति के साथ लोहा ले लिया है.

Abhishek Raghuvanshi2 जून 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
सोशल ​मीडिया (Social Media) के बड़े मंच ट्विटर ने सीधे तौर पर दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति के साथ लोहा ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट्स को झूठा करार देकर ट्विटर ने अपनी जवाबदेही का हवाला दिया, तो दूसरी तरफ, ट्वीट्स को फर्ज़ी, झूठा या भड़काउ बताने पर ट्रंप बुरी तरह झल्ला उठे. ट्रंप ने ट्विटर पर पहले अमेरिकी चुनाव (US Elections) में दखलंदाज़ी करने का आरोप लगाया और फिर अपना ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) बंद करने की धमकी दे डाली.

ट्रंप ने सीधी चेतावनी भी दी कि ट्विटर की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं, ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्विटर के इस प्रयोग की पूरी ज़िम्मेदारी ली. बहरहाल, ट्रंप और ट्विटर के बीच चल रही इस तनातनी के बहुत से पहलू हैं. कैसे दोनों के बीच जंग शुरू हो गई? ट्रंप से लोहा लेने वाले ट्विटर सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) के बारे में क्या जानने लायक है? साथ ही ये भी जा​नें कि ट्रंप बनाम ट्विटर जंग में फेसबुक की साख पर क्यों आंच आ रही है.

तस्वीरों में खबर5 फोटो
jack dorsey facts, who is twitter ceo, open twitter account, controversial tweet, trump tweet, जैक डॉर्सी कौन है, ट्विटर इस्तेमाल, ट्विटर अकाउंट कैसे खोलें, विवादित ट्वीट, ट्रंप के ट्वीटjack dorsey facts, who is twitter ceo, open twitter account, controversial tweet, trump tweet, जैक डॉर्सी कौन है, ट्विटर इस्तेमाल, ट्विटर अकाउंट कैसे खोलें, विवादित ट्वीट, ट्रंप के ट्वीटjack dorsey facts, who is twitter ceo, open twitter account, controversial tweet, trump tweet, जैक डॉर्सी कौन है, ट्विटर इस्तेमाल, ट्विटर अकाउंट कैसे खोलें, विवादित ट्वीट, ट्रंप के ट्वीटjack dorsey facts, who is twitter ceo, open twitter account, controversial tweet, trump tweet, जैक डॉर्सी कौन है, ट्विटर इस्तेमाल, ट्विटर अकाउंट कैसे खोलें, विवादित ट्वीट, ट्रंप के ट्वीटjack dorsey facts, who is twitter ceo, open twitter account, controversial tweet, trump tweet, जैक डॉर्सी कौन है, ट्विटर इस्तेमाल, ट्विटर अकाउंट कैसे खोलें, विवादित ट्वीट, ट्रंप के ट्वीट

ट्रंप प्रशासन और खुद ट्रंप ट्विटर के खिलाफ गुस्से का इज़हार कर चुके हैं.

कैसे शुरू हुआ बवाल?नियमित रूप से ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले ट्रंप के दो ट्वीट्स को बीते मंगलवार को ट्विटर ने झूठा दावा करने वाले ट्वीट के तौर पर चिह्नित किया. इस बारे में ट्विटर के एक प्रवक्ता के हवाले से खबरों में कहा गया कि ट्विटर ने पिछले महीने महामारी कोविड 19 से जुड़ी भ्रामक खबरों यानी फेक न्यूज़ पर काबू के लिए जो कुछ नियम बनाए थे, उन्हीं के तहत ये कदम उठाए गए.

क्या थे ट्रंप के ट्वीट्स?
जिन पर ट्विटर ने आपत्ति की, ट्रंप के वो दो ट्वीट ‘ईमेल के ज़रिये फर्ज़ी मतपत्रों का इस्तेमाल करने और चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी को बढ़ावा मिलने’ संबंधी दावे करते थे. ट्रंप ने ट्वीट में लिखा था कि ये मतपत्र पेटियां बड़ा धोखा हैं. इन्हें लूटा जाएगा. मत पत्रों के साथ जालसाज़ी होगी और अवैध ढंग से प्रिंट निकालकर जाली दस्तखत किए जाएंगे. कैलिफोर्निया के गवर्नर लाखों लोगों को मतपत्र भेज रहे हैं.

ट्विटर ने कैसे किया ऐतराज़?

अपने फैक्ट चेक संबंधी नए नियमों के तहत ट्विटर ने ट्रंप के इन ट्वीट्स के नीचे नीले रंग के घेरे में एक विस्मयादिबोधक निशान बनाया और लिखा कि ‘मेल इन बैलेट्स के बारे में सही तथ्य जानें’. इस लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आप इस दावे संबंधी एक रिपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां आप ट्रंप के दावे के बारे में पढ़ सकते हैं.

इस तरह ट्रंप के ट्वीट को झूठा दावा करार दिया गया. (देखिए नीले रंग में विस्मयादिबोधक निशान और फैक्ट चेक की सलाह)

‘काबिले-बर्दाश्त नहींं’, ट्रंप ने जताया गुस्सा
ट्रंप ने ट्विटर के इस कदम को अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला करार देकर आरोप लगाया कि ट्विटर 2020 के अमेरिकी चुनाव में दखलंदाज़ी कर रहा है. उन्होंने अपने ट्वीट के पीछे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा कि उनका बयान गलत नहीं था.

ट्विटर पर लगाया सियासत का इल्ज़ाम
अपने ट्वीट पर सफाई देने के बाद अगले दिन ट्रंप ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद कर देने की धमकी दी. ये भी साफ कहा कि उनकी सरकार सख्ती से नियमन करेगी या उन्हें बंद कर देगी. इससे पहले, ट्रंप के चुनावी कैंपेन के मैनेजर ने कहा कि फर्जी न्यूज़ के साथ मिलीभगत कर फैक्ट चेकर्स के ज़रिये ट्विटर सियासत कर रहा है और विरोधियों को झूठी विश्वसनीयता दिलाने की कोशिश भी.

धमकियों के बाद भी ट्विटर ने जारी रखी मुहिम
हाल ही, एक अश्वेत की मौत के बाद अमेरिका में कई जगह भड़के हिंसक प्रदर्शनों के चलते ट्रंप ने अपने ट्वीट में हालात को काबू में रखने के लिए बल प्रयोग की बात कही और यह भी कहा कि ‘अगर लोग लूटेंगे तो हम गोली मारेंगे’. इस पर ट्विटर ने कहा कि इस तरह के ट्वीट ‘हिंसा को प्रोत्साहित करने के संबंध हमारी नीतियों का उल्लंघन करते हैं’. ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट और इसके बाद व्हाइट हाउस के एक और ट्वीट को इसी तरह फ्लैग किया. बाद में, ट्रंप ने फिर सफाई दी कि उनका मतलब हिंसा भड़काने से नहीं था.

READ : कौन है घुटने से अश्वेत की गर्दन कुचलने वाला अमेरिकी कॉप? क्या मौत के पीछे कोई रंजिश थी?

खबरें हैं कि ट्विटर के सीईओ जैक ने ट्वीट कर ट्वीट को फ्लैग करने संबंधी नीति बताई.

वाहवाही लूट रहा है ट्विटर
गार्जियन ने एक लेख लिखा है, जिसका शीर्षक है ‘वेल डन ट्विटर, ट्रंप के ट्वीट से निपटने का तरीका आखिर निकाल ही लिया’. इस लेख में ट्रंप के ट्वीट्स, उनसे जुड़े झूठे दावों और ट्विटर के पिछले रवैये के बारे में जिक्र करते हुए कहा गया है कि कम से कम तीन साल देर से ही सही, लेकिन ट्विटर ने एक बड़ा और अहम कदम उठाने की शानदार पहल की है. इसी तरह के अन्य लेख भी लिखे जा रहे हैं और दूसरी तरफ, ट्विटर के प्रतियोगी फेसबुक को दो पाटों के बीच घुन की तरह पिसना पड़ रहा है.

ज़करबर्ग की नीतियों पर उठे सवाल
फॉक्स न्यूज़ को दिए एक हालिया इंटरव्यू में फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कहा था​ कि फेसबुक राजनेताओं के फैक्ट चेक में दिलचस्पी नहीं लेता क्योंकि इसकी हर तरफ से आलोचना होती है. दूसरी तरफ, वर्ज की पिछले हफ्ते की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक के कर्मचारी कंपनी के अंदरूनी फोरम में कंपनी के उस स्टैंड का विरोध कर रहे हैं, जिसमें सियासी बहसों में न उलझने की हिदायत टॉप मैनेजमेंट ने दी.

अब आलम ये है ​कि ट्विटर के इस फैक्ट चेक के बाद फेसबुक के कर्मचारी ट्विटर पर जाकर फेसबुक की नीतियों की आलोचना करते हुए साफ कह रहे हैं कि उन्हें फेसबुक के साथ काम करने में गर्व महसूस नहीं हो रहा. साथ ही, लोग ज़करबर्ग और जैक डॉर्सी की तुलनाएं भी कर रहे हैं और डॉर्सी के इस कदम को अहम बता रहे हैं.

फेसबुक के कर्मचारी ट्विटर की नीतियों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं.

अब जानिए कौन हैं ‘जैक द ​जीनियस’
ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी के बारे में कुछ ऐसे तथ्य, जो आपको हैरान भी कर सकते हैं और इन्हें आप अपनी डायरी में नोट करके भी रख सकते हैं.

‘आप प्रतिस्पर्धा की चिंता करें या अपनी प्रतिभा पर फोकस’
• बचपन में, जैक को हकलाने की समस्या थी इसलिए वह ज़्यादा समय कंप्यूटर पर बिताते थे.
• जैक 15 साल की उम्र में ही कोडिंग एक्सपर्ट हो गए थे, उनका तब बनाया एक सॉफ्टवेयर अब भी कुछ टैक्सी कंपनियां इस्तेमाल करती हैं.
• अपने कई अरबपति कलीग्स की तरह जैक भी कॉलेज ड्रॉपआउट रहे हैं.
• 15 साल के जैक की प्रतिभा से प्रभावित होकर उस वक्त मायरा डिजिटल के प्रमुख मैक्केल्वी ने ‘जैक द जीनियस’ के बारे में कहा कि ये छोटा सा लड़का सब कुछ कर सकता था. मैक्केलवी बाद में जैक के साथी रहे और दोनों स्क्वायर के संस्थापक भी.

‘फाउंडर होना जॉब नहीं रोल है, एटिट्यूड है’
• पहले जैक ने नाक छिदवाई हुई थी लेकिन ट्विटर के सीईओ दिखने के लिए नोज़रिंग छोड़ी.
• ट्विटर के साथ ही स्क्वायर के लिए भी जैक लगातार रोल निभाते रहे. कहा जाता है कि वह दिन में 16 घंटे काम करते रहे और 8-8 घंटे रोज़ दोनों कंपनियों के लिए भूमिका निभाते थे.
• स्क्वायर के हेडक्वार्टर में जैक का कोई कैबिन या डेस्क नहीं है. वह अपने आईपैड पर काम करते हैं.

ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी. फाइल फोटो.

‘जिसकी अपेक्षा नहीं होती, उसकी अपेक्षा करें’
• जैक अपने शेयरों का तीसरा हिस्सा वापस ट्विटर कंपनी को और पर्सनल स्टॉक का 10 फीसदी वापस स्क्वायर कंपनी को दे देते हैं.
• जैक सैन फ्रांसिस्को के सीक्लिफ में करीब 1 करोड़ डॉलर की कीमत वाले घर में रहते हैं.
• रोचक बात है कि जैक लाइसेंसधारी मसाज विशेषज्ञ हैं.

तो फेसबुक के एम्प्लॉयी होते जैक
एक पत्रकार निक बिल्टन की किताब में उल्लेख के मुताबिक कहा जाता है कि जब ट्विटर के सीईओ के रोल से उन्हें बेदखल किया गया था, तब जैक की बातचीत फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग से हुई थी. ज़करबर्ग उस वक्त ट्विटर को खरीदने में दिलचस्पी ले रहे थे और जैक को अपनी टीम में चाह रहे थे. लेकिन, उस वक्त जैक का रोल तय न हो पाने के कारण जैक ने इस प्रस्ताव को जाने दिया.

ये भी पढ़ें :-

क्या सिर्फ मास्क पहनने की आदत ने जापान को कोरोना से बचाया?

नेपाल रॉयल हत्याकांड: क्या ‘प्यार बनाम शाही शान’ का प्लॉट था वजह?

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 18 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 800 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,850 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,893 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,896 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,909 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,209 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,215 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,221 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,224 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,225 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,228 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,230 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,231 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,252 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,253 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,253 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,254 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,255 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,259 दिन पहले
↑