देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

कोरोना संकट के बीच असम के कई शहरों में भूकंप के झटके

असम के कई शहरों में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर) असम (Assam) में रविवार देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. गुवाहटी समेत राज्य के कई शहरों में भूकंप आया. गुवाहाटी.

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना संकट के बीच असम के कई शहरों में भूकंप के झटके

असम के कई शहरों में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर)

असम (Assam) में रविवार देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. गुवाहटी समेत राज्य के कई शहरों में भूकंप आया.

गुवाहाटी. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के बीच असम (Assam) में रविवार देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. गुवाहटी समेत राज्य के कई शहरों में भूकंप आया. इसकी तीव्रता कितनी थी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है.

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

जम्मू कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप
इससे पहले शनिवार को जम्मू कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई थी. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि झटके सुबह छह बजकर 14 मिनट पर शुरू हुए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. उन्होंने कहा कि भूकंप 35.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.8 डिग्री पूर्वी देशांतर में 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

असम में अब तक कोरोना के 26 केस
बता दें कि असम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक को छोड़कर सभी मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों से संबंधित हैं. स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘ निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम के बाद उत्पन्न हालात के आलोक में हमने शनिवार को गुवाहाटी की लखटकिया मस्जिद के नेताओं से मुलाकात की, जहां तबलीगी जमात का मुख्यालय है और उनसे मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों की सूची देने की अपील की ताकि उन्हें पृथक वास में रखा जा सके.’

स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को मस्जिदों के इमाम और अन्य नेताओं से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले अपने इलाके के लोगों का नाम सौंपने को कहा और चेतावनी दी कि रविवार तक ऐसा करने में नाकाम रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरमा ने मस्जिदों पर समन्वय नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं इसलिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग हेल्पलाइन नंबर 104 पर अथवा स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें ताकि नमूने लेकर संक्रमण की जांच की जा सके. उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1,529 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 812 का निजामुद्दीन के कार्यक्रम से संबंध है. इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि असम में कांग्रेस के एक विधायक को 28 दिन के लिए पृथक वास में भेजा गया है. विधायक ने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज की यात्रा की थी.

ये भी पढ़ें-
प्रधानमंत्री आवास में भी 9 बजे बंद हुई बत्तियां, राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने जलाए दीप

PM के आह्वान पर लोगों ने दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ दिखाई एकजुटता

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 11:50 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑