कोरोना पर मीटिंग के बीच मिली पिता की मौत की खबर, बैठक खत्म करने के बाद ही उठे CM योगी ओर कहा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले पा रहा हूं।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 10.44 बजे आखिरी सांस ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 10.44 बजे आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से यहां पर गेस्ट्रो विभाग में इलाज करा रहे थे। पिता की मौत की खबर जब योगी आदित्यनाथ को मिली तो वे कोरोना पर राज्यस्तरीय टीम-11 के साथ मीटिंग कर रहे थे। हालांकि इस दुखद खबर के बाद भी वे बैठक करते रहे और मीटिंग समाप्त होने के बाद ही उठे।
पिता के निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री कुछ सेकंड के लिए शांत हो गए। लेकिन फिर उन्होंने मीटिंग में अधिकारियों से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। मीटिंग ठीक वैसे ही चलती रही जैसे रोजाना चलती है। इस बीच सबने देखा कि मुख्यमंत्री योगी की आंखें नम हो चुकी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री होने के नाते उन्होंने प्रदेश की जनता की सेवा सर्वोपरि रखी और कोविड-19 से लड़ने की रणनीति बनाने की मीटिंग करते रहे।
फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर सीएम योगी पिता के अंतिम दर्शन में भी नहीं जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई प्रभावी तरीके से जारी रहे, इसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही वे मंगलवार को अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होंगे। साथ ही सीएम योगी ने परिजनों से अपील की है कि वे अंतिम संस्कार में भीड़ न बढ़ाएं।
सीएम योगी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘अपने पूज्य पिताजी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुःख एवं शोक है। वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी कठोर परिश्रम एवं निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया।’
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा. ‘अन्तिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को यूपी की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने का कर्तव्यबोध के कारण मैं न कर सका। कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 49 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 51 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले