कोरोना ने अमेरिका में तोड़ा मौत का रिकॉर्ड, 24 घंटे में गई 1480 लोगों की जान
अमेरिका में 7 हज़ार से ज्यादा मौत ताजा आकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 7 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अकेले न्यूयॉर्क में करीब 3000 लोगों की मौत हुई है. वॉशिंगटन.
ताजा आकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 7 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अकेले न्यूयॉर्क में करीब 3000 लोगों की मौत हुई है.
7 हज़ार से ज्यादा मौत
ताजा आकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोविड 19 (Covid-19) संक्रमण से अब तक 7406 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले न्यूयॉर्क में करीब 3000 लोगों की मौत हुई और हर घंटे ये आंकड़ा बेहद तेज़ी से बढ़ रहा है. इतना ही नहीं यहां एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है, जबकि पूरे अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या ढाई लाख को पार कर गई है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अमेरिका के अन्य गवर्नरों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें.
ट्रंप नहीं पहनेंगे मास्कइस बीच अमेरिकी में हर किसी को मास्क पहनने की मेडिकल एडवाइजरी जारी की गई है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो मास्क नहीं पहनेंगे. इससे पहले रिसर्च में कहा गया था कि सिर्फ कोरोना मरीज की देखभाल करने वाले लोगों को मास्क की जरूरत है. लेकिन अब नए रिसर्च में पता चला है कि ये बेहद खतरनाक है और ऐसे में हर किसी को मास्क पहनना चाहिए. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल वो नई एडवाइजरी को नहीं मानेंगे.
2 लाख लोगों की हो सकती है मौत
इस वक्त अमेरिका में लगातार बढ़ते मौत के आंकड़ों की वजह से खुद अमेरिकी प्रशासन ने कोरोना महामारी से तकरीबन 2 लाख लोगों के मरने की आशंका जताई है. दरअसल अमेरिका में कोरोनावायरस के संक्रमण का ट्रेंड बदलता दिखा है. शुरुआत में कोरोना वायरस को लेकर ये बात प्रचारित की गई थी कि वायरस का संक्रमण खासतौर से बुजुर्ग और उन मरीजों के लिए खतरनाक होता है जिनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री होती है. लेकिन न्यूयॉर्क में अचानक ही युवाओं में संक्रमण के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें:
मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना वायरस: DRDO ने विकसित की सैनेटाइज करने की तकनीक, जानिए कैसे करेगी काम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए अमेरिका से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 8:44 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 6 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 7 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 8 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 13 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 14 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 14 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 16 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
