देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

कोरोना: चीन के खिलाफ ‘चार्जशीट’ तैयार, की साझा जांच में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली: भले ही कोरोना वायरस और इसके संक्रमण को लेकर चीन अब तक पूरी दुनिया के सामने झूठ बोलता आया हो लेकिन मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा झूठ बोलने वाले चीन के अब चुप होने का वक्त आ गया है.

Abhishek Raghuvanshi3 मई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नई दिल्ली: भले ही कोरोना वायरस और इसके संक्रमण को लेकर चीन अब तक पूरी दुनिया के सामने झूठ बोलता आया हो लेकिन मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा झूठ बोलने वाले चीन के अब चुप होने का वक्त आ गया है. दरअसल एक जांच रिपोर्ट में चीन की घिनौनी साजिश और उसकी जानलेवा लापरवाहियों का खुलासा हुआ है. 15 पन्नों के इस अंतरराष्ट्रीय डोजियर को अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत शक्तिशाली देशों के जांच संगठन ‘FIVE EYES’ ने तैयार किया है.

जिस दिन से दुनिया में कोरोना वायरस ने अपने पांव पसारे और लोगों को घुट-घुटकर मरने पर मजबूर कर दिया, कमोवेश उसी दिन से कई देश इस सवाल को लेकर चीन पर आरोप लगाते रहे हैं कि क्या चीन ने जानबूझकर लाखों लोगों को मरने दिया?

आखिर क्यों चीन संक्रमण की चेन में सबसे पहला देश होने के बावजूद कोरोना वायरस के प्रभाव से तेजी से उभरने में कामयाब रहा? तो आपको बता दें कि चीन और कोरोना वायरस के कनेक्शन से जुड़े सभी अनसुलझे सवालों का जवाब आखिरकार मिल गया है. कोरोना वायरस के डिजाइनर ड्रैगन की महामारी वाली साजिश का पर्दाफाश हो गया है. चीन के खिलाफ इंटरनेशनल ‘चार्जशीट’ तैयार हो गई है.

चीन के खिलाफ ये इंटरनेशनल चार्जशीट यानी डोजियर तैयार की गई है. अंतराष्ट्रीय स्तर की ये उच्च स्तरीय जांच करने वाले संगठन का नाम FIVE EYES है. यानी वो 5 आंखें जिनसे धरती पर होने वाली कोई भी गतिविधि ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकती. इसी संगठन ने कोरोना संक्रमण को लेकर चीन की साजिश और लापरवाहियों की लंबी फेहरिस्त बनाते हुए 15 पन्नों का डोज़ियर तैयार किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन का कोरोना वायरस को लेकर गोपनीयता बरतना अंतरराष्ट्रीय पारदर्शिता पर हमले से कम नहीं था. डोजियर में साफ-साफ लिखा गया है कि चीन ने पहले तो कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सही तथ्य दुनिया से छिपाए. फिर उन लोगों पर भी दबाव बनाकर उन्हें चुप करा दिया या गायब कर दिया जिन्होंने कोरोना पर कुछ भी बोलने की कोशिश की. रिपोर्ट में चीन पर खुलासा किया गया है कि उसने जानबूझकर कोरोना वायरस के जुड़ी रिसर्च और सैंपल्स को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के सामने लाने में देरी की.

FIVE EYES संगठन की रिपोर्ट पूरी दुनिया में हो रही कोरोना वायरस से मौत के लिए चीन को जिम्मेदार मानती है. मानवता के खिलाफ चीन की भयंकर लापरवाही की पोल खोलती ये रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया मीडिया में लीक हो गई है जिसके बाद से चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.

चीन दुनिया के सामने दावा करता रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से उसके नागरिकों की भी मौत हुई. उसकी भी अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा लेकिन 5 Eyes संगठन की जांच रिपोर्ट चीन के इस दावे के खिलाफ कई सवाल भी खड़े करती है. जांच के दौरान 5 Eyes की जांच टीम को ऐसे सबूत मिले कि चीन ने एक-दो नहीं बल्कि कई मौकों पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दुनिया से छिपाई. वो दुनिया को एडवाइजरी जारी कर कहता रहा कि लोगों की यात्राओं पर प्रतिबंध ना लगाए जबकि उसकी स्वयं की जनता अपने देश में लॉकडाउन में रहते हुए संक्रमण से बची रही.

5 Eyes संगठन की जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि चीन की सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के बारे में 31 दिसंबर 2019 को लेख आने शुरू हो गये थे लेकिन उसने इस पर सेंसरशिप लगा दी और खासतौर से ऐसे तमाम आर्टिकल्स को मिटा दिया जिनमें SARS Variation, वुहान सी-फूड मार्केट और वुहान अज्ञात निमोनिया जैसे शब्दों का जिक्र था. इसके 3 दिन बाद यानी 3 जनवरी 2020 को, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोरोना वायरस के सभी सैंपल्स को खास जगह पर शिफ्ट करने के बाद नष्ट करने का आदेश दे दिया. कोरोना को लेकर चीन की साज़िश का सबसे बड़ा शक इस बात से सामने आता है कि इसी दिन चीन की सरकार ने इस रहस्यमयी बीमारी से संबंधित किसी भी तरह की खबर या लेख को प्रशाशित करने पर रोक लगा दी थी.

  • 5 जनवरी 2020 को वुहान के नगर स्वास्थ्य आयोग ने नए मामलों की संख्या पर डेली अपडेट देना बंद कर दिया.
  • ये डेली रिपोर्ट अगले 13 दिनों के लिए जारी नहीं की गई.
  • 10 जनवरी को 2020 को पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट हॉस्पिटल के एक रेजपाइरेटरी विशेषज्ञ ने जांच में कहा कि बीमारी फिलहाल “नियंत्रण में” है
  • 12 जनवरी को शंघाई में एक प्रोफेसर की लैब को बंद कर दिया गया.
  • इस प्रोफेसर पर आरोप लगाया गया कि वो बाहरी दुनिया के साथ वायरस से जुड़े डेटा को साझा कर रहे थे.
  • 24 जनवरी को चीनी अधिकारियों ने वुहान इंस्टीट्यूट को टेक्सास विश्वविद्यालय की एक प्रयोगशाला के साथ वायरस के नमूने साझा करने से रोक दिया.

हैरानी की बात ये रही कि चीन पूरी दुनिया से 20 जनवरी तक ये बात छिपाता रहा कि कोरोना का संक्रमण मनुष्य से मनुष्यों के बीच फैल सकता है. 5 EYES की जांच में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के खिलाफ भी सच छिपाने के पुख्ता सबूत मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक WHO ने इस पूरे मामले में हमेशा चीन की हां में हां मिलाई और दूसरे देश के वैज्ञानिकों पर अधूरा जवाब ही दिया.

रिपोर्ट में लिखा गया है कि 14 जनवरी को मनुष्यों के बीच वायरस के संक्रमण से जुड़े संदेह पर भी WHO ने चीन की रिपोर्ट को ही तरजीह दी. डोजियर ने खुलासा किया है कि फरवरी महीने में वो चीन ही था जिसने अमेरिका, इटली, भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया के तमाम देशों से लोगों ने यात्राओं पर प्रतिबंधों नहीं लगाने की एडवाइजरी जारी की थी जबकि इस दौरान उसने स्वयं अपने घर में लॉकडाउन की शुरूआत कर अपनी बड़ी आवाम को संक्रमण से रोक दिया था. रिपोर्ट बताती है कि चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने ऑस्ट्रेलिया की सरकारी प्रयोगशालाओं में काम करते हुए जीवित चमगादड़ों और उनके वायरस पर रिचर्स की थी. इनमें एक रिसर्च ऐसे वायरस का पता लगाने को लेकर भी थी जिसकी अब तक काट तैयार नहीं हो सकी है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑