देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

‘कोरोना कहर’ के बीच बदले इंदौर कलेक्टर और DIG, कांग्रेस ने शिवराज पर साधा निशाना Indore News in Hindi

मनीष सिंह बने इंदौर के नये कलेक्टर . मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव (Lokesh Kumar Jatav) और डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र को हटा दिया है.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
'कोरोना कहर' के बीच बदले इंदौर कलेक्टर और DIG, कांग्रेस ने शिवराज पर साधा निशाना

मनीष सिंह बने इंदौर के नये कलेक्टर .

मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव (Lokesh Kumar Jatav) और डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र को हटा दिया है. जबकि 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है.

इंदौर. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus)का सबसे ज्यादा संक्रमण इंदौर में है और अभी तक 19 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है. जबकि सैकड़ों लोग आइसोलेशन में हैं. कोरोना के इस संक्रमण काल के बीच राज्य सरकार ने कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव (Lokesh Kumar Jatav) और डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र को हटा दिया है. 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है.

सरकार की प्रशासनिक सर्जरी
कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच नए मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सर्जरी भी जारी है. शनिवार को इंदौर के कलेक्टर और डीआईजी को हटा दिया गया. कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव की नई पोस्टिंग सचिव मंत्रालय में की गई है और उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है. सिंह अभी एमडी मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल में पदस्थ थे. बताया जा रहा है वहीं कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के बाद डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र की भी विदाई हो गई है. उन्हें पीएचक्यू भोपाल में पदस्थ किया गया है. उनके स्थान पर हरिनारायण चारी मिश्र को दोबारा इंदौर का डीआईजी बनाया गया है वे इससे पहले भी इंदौर डीआईजी थे. कमलनाथ सरकार ने उनका तबादला कर दिया था. जबकि 15 माह बाद सत्ता परिवर्तन होते ही उन्हें दोबारा डीआईजी इंदौर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है.

डीआईजी मिलनसार तो मनीष सिंह की सख्त छविइंदौर में पदस्थ किए गए दोनों अफसरों की छवि विपरीत है. डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र की गिनती मिलनसार और सभी को साथ लेकर चलने वाले अधिकारियों में होती है तो वहीं कलेक्टर मनीष सिंह की गिनती सख्त मिजाज वाले अधिकारियों में की जाती है. नगर निगम के कमिश्नर रहने के दौरान ही इंदौर को स्वच्छता में सबसे पहले देश में नम्बर वन बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. वे यहां आईडीए सीईओ व एडीएम के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

जनता कर्फ्यू के दौरान भीड़ को मैनेज न कर पाने का आरोप
मध्य प्रदेश में अभी तक दो कोरोना से पीड़ित मरीजों की मौत हुई है. दोनों ही मरीजों की मौत इंदौर में ही हुई है. साथ ही हर दिन कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लोकेश जाटव का तबादला कोरोना की वजह से हुआ है या फिर कोई और बात है, लेकिन जिस तरह जनता कर्फ्यू के दौरान राजबाड़ा समेत शहर के कई इलाकों में भीड़ जमा हुई उसको लेकर सीएम शिवराज सिंह नाराज बताए जा रहे थे. यही कारण रहा कि कलेक्टर और डीआईजी की छुट्टी कर दी गई.

 
कांग्रेस ने ट्वीट कर सीएम शिवराज पर साधा निशाना

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच प्रशासन व पुलिस के उच्च स्तर पर किये गए इन बदलावों को हैरत की निगाहों से देखा जा रहा है. हालांकि मनीष सिंह और हरिनारायण चारी मिश्रा इंदौर से भली भांति वाकिफ हैं. ऐसे में वे कोरोना के खिलाफ ज्यादा कारगर ढंग से लड़ाई लड़ सकेंगे. यही उम्मीद की जानी चाहिए. लेकिन कांग्रेस इन तबादलों को लेकर सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साध रही है. कांग्रेस ट्वीट किया कि इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज होने के बावजूद आज शिवराज सिंह ने वहां के कलेक्टर और डीआईजी का ट्रांसफर किया है. शिवराज देश के इकलौते सीएम हैं जो कोराना महामारी के बीच अपने पसंदीदा अफसरों को सेट करने में लगे हैं. संवेदनाएं जब मर जाती हैं तब सत्ता कुछ भी कर जाती है.

 

ये भी पढ़ें

COVID-19: कोरोना आपदा के बीच मदद के लिए आगे आया CM का परिवार, किया ये काम

 

COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया बड़ा कदम, डॉक्‍टर्स के लिए जारी किया खास हेल्‍पलाइन नम्बर

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 11:29 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑