कब खुलेंगे स्कूल? : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- सरकार ने अभी स्कूल-कॉलेज खोलने पर निर्देश नहीं दिया, फैसला होने पर एसओपी जारी होगी
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल खोले जाने को लेकर हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है।
- स्कूल खोलने का फैसला स्थिति सामान्य होने के बाद ही लिया जाना चाहिए
- बच्चों की सेहत और जीवन को लेकर समझौता करने की जरूरत नहीं है
देश में एक सितंबर से ऑनलॉक 4 की शुरुआत के बाद से स्कूल और कॉलेज खोले जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसे लेकर कहा कि सरकार की ओर से स्कूल और कॉलेज खोले जाने को लेकर अब तक कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। महामारी के चलते मार्च से ही देश में एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बंद हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में जो भी गतिविधियां शुरू की जा रही हैं, उसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय एसओपी जारी करती है। जब भी फैसला होगा, इसे लेकर एसओपी जारी किया जाएगा।
हालात सुधरने के बाद ही हो फैसला
देशभर के स्कूलों और अभिभावकों ने राज्य सरकारों के जरिए केंद्र को भेजे फीडबैक में कहा है कि स्कूल खोलने का फैसला स्थिति सामान्य होने के बाद ही लिया जाए। बच्चों की सेहत और जीवन को लेकर किसी भी तरह का समझौता करने या हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है। इसलिए स्कूल खोलने पर फैसला आने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
रिकवर मामले ज्यादा
राजेश भूषण ने कहा- आज देश में रिकवर मामले एक्टिव केस की तुलना में 3.4 गुना ज्यादा हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का केवल 22.2% हैं। रिकवरी दर अब 75% से ज्यादा है। 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 6423 की गिरावट दर्ज हुई है। कुल एक्टिव मामलों में से कुल 2.70% मामले ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक्टिव मामलों में से 1.92% मरीज ही आईसीयू में है और 0.29% वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
कुल मौतों में 69% पुरुष
स्वास्थ्य सचिव ने कहा- अभी तक कोरोना की वजह से कुल 58,390 मौतें हुई हैं। इनमें से 69% पुरुष और 31% महलाएं हैं। 36% 45-60 आयु के और 51% 60 और उससे ऊपर की आयु वर्ग वाले लोग हैं। साथ ही कहा- जहां तक स्पुतनिक-5 वैक्सीन (रूस में विकसित कोविड-19 वैक्सीन) का संबंध है, भारत और रूस बात कर रहे हैं। कुछ जानकारी साझा की गई है।
एक दिन में अब 10 लाख टेस्ट: आईसीएमआर
आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. बलराम भार्गव ने कहा- 30 जनवरी 10 टेस्ट प्रति दिन, 15 मार्च 1000 टेस्ट प्रति दिन, 15 मई 95000 टेस्ट और 21 अगस्त को हम 10 लाख टेस्ट प्रति दिन के लैंडमार्क पर पहुंच गए हैं। युवा या बुजुर्ग लोग बल्कि गैर-जिम्मेदार, कम सतर्क लोग जो मास्क नहीं पहन रहे हैं, भारत में महामारी को बढ़ा रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले