देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

इटली में कोरोना वायरस के बीच Fiat 500e कार पेश, फुल चार्ज में चलेगी 320 Km

बुकिंग भी शुरू फिएट ने Fiat 500e इलेक्ट्रिक कार को ऑनलाइन पेश किया.

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इटली में कोरोना वायरस के बीच Fiat 500e कार पेश, फुल चार्ज में चलेगी 320 Km

बुकिंग भी शुरू

फिएट ने Fiat 500e इलेक्ट्रिक कार को ऑनलाइन पेश किया. नई Fiat 500e में एक 42 kWh की लीथियम आयन बैटरी पैक दिया है जो इलेक्ट्रिक मोटर में 116 bhp की पावर देता है और इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 9.0 सेकंड का वक्त लगता है.

नई दिल्ली. इटली में कोरोना वयरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते कुल मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है. कोरोना वायरस की वजह से ऑटो कंपनियां अपने नए मॉडल्स को पेश करने के लिए अब वर्चुअल वर्ल्ड और सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं. फिएट (Fiat) की थर्ड-जेनरेशन इलेक्ट्रिक कार Fiat 500e को जेनेवा मोटर शो (Geneva Motor Show) में पेश किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते रद्द कर दिया गया है. इसलिए इटालियन कारमेकर ने कार को पेश करने के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग चैनल्स और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया. Fiat ने भी अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक Fiat 500e को ऑनलाइन पेश किया.

Fiat 500e का डिजाइन ऑरिजनल Fiat 500 से मिलता है. इसमें बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल में किया गया है क्योंकि यहां रेडिएटर ग्रिल नहीं दिया है. ऑटो एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, Fiat 500e इसमें नई LED हेडलाइट्स के साथ DRLs, LED टेललाइट्स में ई-शेप्ड मोटिफ्स और दोनो ओर नया 500 बैजिंग दिया है. इकी लंबाई 3630 mm, चौड़ाई 1690 mm और ऊंचाई 1480 mm है. कंपनी ने इसमें 17-इंच के एलॉय व्हील्स दिए हैं.

इंजन
नई Fiat 500e में एक 42 kWh की लीथियम आयन बैटरी पैक दिया है जो इलेक्ट्रिक मोटर में 116 bhp की पावर देता है और इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 9.0 सेकंड का वक्त लगता है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है. 85 kW फास्ट चार्जर के जरिए इस बैटरी पैक को 80 फीसदी चार्ज होने में 35 मिनट का समय लगता है और स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 14 घंटे का समय लगता है. सबसे खास बात कि 5 मिनट के चार्ज पर आप इसे 50 km तक चला सकते हैं. WLTP साइकिल के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.ये भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च की दो सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज होकर चलेगी 70 किलोमीटर

फीचर्स
Fiat 500e में फिएट का लेटेस्ट और एडवांस्ड यूकनेक्ट 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक 7.0 इंच इस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें ड्राइव-असिस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लेवल 2 ऑटोनॉमस जिसमें ऑटोनोमस ब्रेकिंग भी शामिल है. इसके साथ ही इसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल दिया गया है.

भारत में कब होगी लॉन्च
हालांकि, भारतीयों को इस कार के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा, लेकिन यूरोपियन खरीदार इसे 500 यूरो (41,800 रुपये) से बुक कर सकते हैं. शुरुआती तौर पर फिएट इसकी सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनाएगी. दुनिया के सामान्य होने के बाद फुली लोडेड La Prima कैब्रियोलेट एडिशन 37,500 यूरो (31.35 लाख रुपये) में लॉन्च किया जाएगा.

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 29, 2020, 9:20 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
बिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
↑