इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के गाँव-गाँव तथा घर-घर पहुंचेगा नर्मदा का पानी
इंदौर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर जिले के सांवेर में आयोजित कार्यक्रम मे लगभग 2400 करोड़ रूपये लागत की महत्वाकांक्षी माँ नर्मदा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया।
इंदौर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर जिले के सांवेर में आयोजित कार्यक्रम मे लगभग 2400 करोड़ रूपये लागत की महत्वाकांक्षी माँ नर्मदा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। इस योजना से इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 178 गाँव लाभान्वित होंगे। इन गाँवों के एक लाख 58 हजार 147 एकड़ जमीन के लिये सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इन गाँवों में पेयजल एवं औद्योगिक प्रयोजन के लिये भी पानी मिलेगा। योजना से लगभग ढाई लाख ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा। यह योजना सांवेर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे इंदौर जिले में विकास की नयी इबारत लिखेगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री म तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक डॉ राजेश सोनकर तथा सुदर्शन गुप्ता, गौरव रणदिवे विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास का सिलसिला पुन: प्रारंभ किया गया है। प्रदेश में विकास के असंभव कार्य को संभव किया जा रहा है। असंभव कार्य को संभव करना हमारी सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के जल को सिंचाई और पेयजल के लिये गाँव-गाँव तक पहुंचाने का असंभव कार्य भी हमारी सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस योजना का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम जमा कर 4600 करोड़ रूपये की फसल बीमा राशि किसानों के खातों में जमा कराई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन किसानों की फसलों की नुकसानी हुई है, उसकी पाई-पाई की भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई किसान सम्मान निधि योजना में सम्मान निधि बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति किसान कर दी गई है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि यह योजनाएं पुन: शुरू की गई है। पात्र हितग्राहियों को चाहे वह वृद्ध हो, विद्यार्थी हो, महिलाएं हो उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जायेगा। जरूरतमंद परिवारों के लिये एक रूपये किलो अनाज देने की योजना भी प्रारंभ की गई है। अब किसी भी गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के लिये धन राशि की कमी नहीं आने दी जायेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विकास एवं प्रगति के लिये जो हमारी सोच एवं संकल्प था, उसे अब साकार किया जा रहा है। विकास एवं प्रगति के नये आयाम लिखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से सांवेर क्षेत्र के लिये 2400 करोड़ रूपये की नर्मदा सिंचाई परियोजना को क्रियान्वित करने का असंभव कार्य संभव किया है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशील होकर कार्य करते है, तो विकास को नयी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि संकल्पों को पूरा करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है। जनता के साथ वादा खिलाफी और छलावा नहीं होना चाहिये, ऐसा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करती है।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सांवेर के विकास के लिये राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा 2400 करोड़ रूपये की बड़ी योजना का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये दृढ़ संकल्पित होकर तेजी से कार्य कर रही है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि आज का दिन सांवेर के लिये ऐतिहासिक दिन है। सांवेर क्षेत्र में नर्मदा का पानी लाने का सपना साकार होने जा रहा है। इस योजना से सांवेर क्षेत्र के विकास की तकदीर एवं तस्वीर बदलेगी। हर खेत तक सिंचाई के लिये पानी होगा, घर-घर तक पेयजल सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस योजना की मंजूरी के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। सिंचाई के साथ ही स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया गया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की रेकार्ड खरीदी की गयी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा श्री सिंधिया ने मंत्रोच्चार के बीच नर्मदा जल के विशाल कलश का पूजन किया। इस अवसर पर कन्याओं का पाद-पूजन भी किया गया। अतिथियों ने बटन दबाकर विकास कार्यों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया। अतिथियों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को लाभ के प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने किया। आभार सावन सोनकर ने माना।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले