देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
मुंबई 1 बार पढ़ी गई

आज 18 मौतें, मुंबई और पुणे हार्ड रेड जोन में शामिल; होम क्वारैंटाइन में गए मंत्री जितेंद्र आव्हाड अस्पताल में भर्ती

23 अप्रैल 2020 मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट मुंबई के धारावी में अब तक 189 संक्रमित मिल चुके हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे धारावी पहुंचे।

Abhishek Raghuvanshi23 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

23 अप्रैल 2020 मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट

  •  राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5649 पहुंची, सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज मुंबई और फिर पुणे में हैं
  • मुंबई के भाटिया अस्पताल के स्टाफ में 6 और संक्रमित मिले, अब तक स्टाफ के 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
  • मंत्री जितेंद्र आव्हाड की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, उनके स्टाफ में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

मुंबई. महाराष्ट्र में संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 18 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। इसमें 10 मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में दो-दो और कल्याण डोंबिवली, सोलापुर और जलगांव में एक-एक की जान गई। मृतकों में 14 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। मृतको में 17 की उम्र 40 साल से अधिक है। इनमें से 12  को डायबिटीज, अस्थमा और बीपी जैसी बीमारियां थीं। राज्य में अब तक संक्रमण से 269 लोगों की जान जा चुकी है।  वहीं, बुधवार को राज्य में संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5649 हो गई है। वहीं, 67 मरीज ठीक होकर वापस घर गए हैं। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 789 पहुंच गई है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

इस बीच, राज्य के  गृह निर्माण और आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ठाणे के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके स्टाफ के 16 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से ही मंत्री होम क्वारैंटाइन थे। उधर, सरकार ने मुंबई और पुणे को हार्ड रेड जोन वाले इलाकों में शामिल कर दिया है। मुंबई में अब तक 3451 और पुणे में 813 संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के भाटिया अस्पताल के स्टाफ के 6 और लोगों में संक्रमण मिला है। स्टाफ में संक्रमितों की संख्या अब 41 हो गई है। शहर के एक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जो कि स्वस्थ है।

प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए गाइडलाइन जारी करें केंद्र: उद्धव

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों को लेकर केंद्र से जल्द गाइडलाइन जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने 6 लाख मजदूरों के लिए आश्रय शिविर खोले हैं, लेकिन ये मजदूर अपने घरों को जाना चाहते हैं। इससे पहले उद्धव ने कहा कि राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में कारोबारी गतिविधियां जारी रहेंगी।

महाराष्ट्र: सीएम आवास पर तैनात महिला पुलिस अफसर संक्रमित

  • महाराष्ट्र के सीएम आवास पर भी वायरस ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले ‘वर्षा’ में तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी को मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस अधिकारी को क्वारैंटाइन कर दिया गया। उनके संपर्क में आए छह अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा पूरे बंगले को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। ‘वर्षा’ अधिकृत मुख्यमंत्री आवास है। हालांकि, उद्धव ज्यादातर वक्त अपने निजी आवास मातोश्री में ही रहते हैं। राज्य में अब तक 12 पुलिस अधिकारी समेत 64 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 34 पुलिस कर्मचारी मुंबई से हैं।
  • इससे पहले मंगलवार को 552 कोरोना संक्रमितों के मिले थे। मंगलवार को कुल 19 मरीजों की मौत हुई, जिसमें से 12 सिर्फ मुंबई से हैं। वहीं, तीन पुणे से, दो ठाणे और एक-एक सांगली और पिंपरी चिंचवड़ से था।
  • पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में 17 नर्स समेत तीन डॉक्टर, वार्ड बॉय के अलावा कुल 25 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी नेट ने बताया कि रुबी हॉल में एक हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
  • राज्य के चार जिलों लातूर, उस्मानाबाद, हिंगोली और वाशिम से राहत भरी खबर आई। इन चारों जिलों में बीते 14 दिन में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
  • बृहन्नमुंबई नगर पालिका यानी बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि एक महीने के लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में 9 से 20 अप्रैल के बीच निषिद्ध क्षेत्र यानी कंटेनमेंट जोन की संख्या 113% बढ़कर 381 से 813 हो गई। 9 अप्रैल को मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 775 थी।

आइसोलेशन सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या दो हजार होगी
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि मुंबई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय समिति ने मुंबई में आइसोलेशन सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या 1,200 से बढ़ाकर 2,000 तक करने की सिफारिश की है। कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचा।

दान के लिए पीएमकेयर्स की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने खाता खोला

महाराष्ट्र सरकार ने कंपनियों द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व यानी सीएसआर के तहत दान देने के लिए पीएमकेयर्स फंड की तर्ज पर मंगलवार को एक खाता खोला। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नाम से खोला गया है । इससे पहले केंद्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए दान पर टैक्स से छूट देने से इनकार कर दिया था। प्राधिकरण का यह खाता भारतीय स्टेट बैंक में खोला गया है। उसका खाता नंबर-39265578866, आईएफएससी कोड SBIN0000572 और एमआईसीआर 400002087 है। 

कोरोना संक्रमण को रोकना और लॉकडाउन हटाना पहली प्राथमिकता: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ना और लॉकडाउन हटाना है ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटे। हम फिलहाल संकट के बीच में हैं, जिसे दुनिया ने मानवता के इतिहास में शायद ही कभी देखा हो। बतौर सरकार हम उस आर्थिक पीड़ा के प्रति संवेदनशील हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्र गुजर रहे हैं और हमारे लिए प्राथमिकता कोरोना महामारी की शृंखला को तोड़ना है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्तिIndia News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 24 दिन पहलेमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपीMumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 62 दिन पहलेगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाईMumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 412 दिन पहलेमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी।Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 485 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 644 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 788 दिन पहले
TimeNewsMumbaiMumbaiसदरक्षणाय खलनिग्रहणाय’ या ब्रीद वाक्याचा अर्थ माहीत आहे काय?; बदलापूर प्रकरणी कोर्टाचा सवाल 792 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiविकृत पुरुषांना जगण्याचा अधिकार…; बदलापूर अत्याचार प्रकरणावर सिद्धार्थ चांदेकरची संतप्त पोस्ट 793 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiबदलापूरच्या घटनेनंतर सरकारची मोठी घोषणा, यापुढे शाळांना पाळावे लागणार हे नियम 793 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiअटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया 797 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai ‘निवडणुका येतील-जातील, पण…’, म्हणून हा नेता सकाळीच राज ठाकरेंच्या भेटीला 797 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiअजितदादांबद्दल आज मोठा गौप्यस्फोट? अंजली दमानिया पत्रकार परिषद घेऊन कोणता भांडाफोड करणार? राष्ट्रवादीत खळबळ? 797 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiवक्फ बोर्डाचं बिल आणता, आरक्षणाची मर्यादा वाढवण्याचंही विधेयक आणा; उद्धव ठाकरे यांचं मोदी सरकारला चॅलेंज 798 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiनारायण राणे यांना मुंबई हायकोर्टाचे समन्स; विनायक राऊत यांनी खासदारकी रद्द करण्यासाठी दाखल केली आहे याचिका 798 दिन पहले
TimeNewsMumbaiMumbaiमनसे-अजित पवार गटातील वादाच्या पार्श्वभूमीवर राज ठाकरे मुख्यमंत्र्यांच्या भेटीला 811 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai जरांगे पाटील यांना चावी देऊन कोण चालवतोय? गुणरत्न सदावर्तेंनी थेट घेतलं नाव 812 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसायन पूल बंदचा फटका, मुंबईकरांना वाहतूक कोडींचा ताप, वाहनांच्या लांब, लांब रांगा 812 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiहा देशाच्या सिक्युरिटी सोबतचा खेळ आहे, वेषांतर प्रकरणावर राऊत यांची खरमरीत टिका 815 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiगुणपती सणाच्या गाड्यांचे आरक्षण झाले फुल, चाकरमान्यांना आणखी गाड्यांची प्रतिक्षा 815 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसुनील तटकरेंकडून संजय राऊत यांची बोलती बंद; ‘त्या’ प्रश्नावर दिला करारा जवाब 816 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiवरळीत पुन्हा हिट अँड रनची घटना, ठाण्यातील अत्तर व्यावसायिकाच्या गाडीने दुचाकीस्वाराला उडवले 816 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएकनाथ शिंदे यांच्या अत्यंत जवळच्या नेत्याच्या उद्धव ठाकरेंना वाढदिवसाच्या शुभेच्छा; मुख्यमंत्रीपदाबाबत काय म्हणाले? 818 दिन पहले
↑