देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

आंध्र में कोरोना के 17 नए केस, 14 लोग निजामुद्दीन के मऱकज में हुए थे शामिल

आंध्रप्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 40 (प्रतीकात्मक) आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 17 नये मामले आए सामने, इन 17 मरीजों में से 14 लोग 13 से 15 मार्च के बीच नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में जमात धार्मिक सभा में शामिल हुए थे.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
आंध्रप्रदेश में कोरोना के 17 नए केस, 14 लोग निजामुद्दीन के मऱकज में हुए थे शामिल

आंध्रप्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 40 (प्रतीकात्मक)

आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 17 नये मामले आए सामने, इन 17 मरीजों में से 14 लोग 13 से 15 मार्च के बीच नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में जमात धार्मिक सभा में शामिल हुए थे.

अमरावती. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में सोमवार की रात 17 और लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी. इन 17 नये मरीजों में से 14 लोग 13 से 15 मार्च के बीच नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में जमात धार्मिक सभा में शामिल हुए थे जबकि एक व्यक्ति मदीना से लौटने पर संक्रमित पाया गया था और दो अन्य में मक्का से लौटे कर्नाटक के एक व्यक्ति के संपर्क में आने से यह संक्रमण फैला था.

बुलेटिन में बताया गया कि प्रकासम जिले में सबसे ज्यादा आठ मामले हैं. इसके बाद गुंटूर में पांच, अनंतपुरामु में दो और कृष्णा एवं पूर्वी गोदावरी जिले में एक-एक मामला है. सोमवार की रात से कुल 164 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 147 में संक्रमण नहीं मिला.

दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज़ घटना के सामने आने के बाद से दिल्ली ही नहीं पूरे दक्षिण भारत में भी हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोग शामिल हुए थे, जिसमें कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे. शामिल हुए राज्यों के लोगों की राज्य सरकारों ने तलाश करना शुरू कर दिया है. तमिलनाडु सरकार उन लोगों की पहचान कर रही है, जो इस इवेंट में गए थे और हाल ही में लौटे हैं. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने अब तक 981 लोगों की पहचान भी कर ली है और इनका टेस्ट किया जा रहा है.

तमिलनाडु के इरोड जिले में 30 लोगों ने तबलीगी जमात के मरकज़ में हिस्सा लिया था, जिनमें से 10 लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं.ये भी पढ़ें : निजामुद्दीन मरकज: इंडोनेशिया के 8 मौलाना बिजनौर की मस्जिद में मिले

उधर उत्तर प्रदेश के करीब 157 लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है, जो इस जमात में शामिल हुए थे. इनकी 19 जिलों में तलाश की जा रही है. इनमें से 20 लोग अभी तक लखनऊ लौटे नहीं हैं. निजामुद्दीन मरकज मामले के सामने आने के बाद मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी दौरे रद्द करते हुए लखनऊ में हाईलेवल मीटिंग बुला ली है. बता दें कि प्रयागराज मंडल से भी 11 लोगों के शामिल होने की सूचना थी. इन लोगों की भी अभी दिल्ली में ही होने की सूचना है. इनमें आठ लोग प्रयागराज के मऊ आइमा और तीन लोग प्रतापगढ़ जिले के थे.

ये भी पढ़ें : Lockdown: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर मिला कोरोना पॉजिटिव

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 3:03 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 56 मिनट पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 घंटा पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 1 घंटा पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 5 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 6 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 7 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 8 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 9 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 10 घंटे पहले
↑