देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 5 बार पढ़ी गई

अंडमान के 10 कोरोना पॉजिटिव लोगों में से 9 का है निजामुद्दीन कनेक्शन

नई दिल्ली. दिल्ली के निजामुद्दीन (Nizamuddin) स्थित तब्लीगी जमात के मरकज़ (धार्मिक आयोजन) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) का सबसे बड़ा मामला सामने आया है.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. दिल्ली के निजामुद्दीन (Nizamuddin) स्थित तब्लीगी जमात के मरकज़ (धार्मिक आयोजन) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) का सबसे बड़ा मामला सामने आया है. इसके बाद दिल्ली, महाराष्ट्र, असम, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, तमिलनाडु , कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश और श्रीनगर से कोरोना संक्रमितों के केस मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से अंडमान निकोबार लौटे 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. संक्रमित पाए गए लोगों में से 9 दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तब्लीगी जमात के सेंटर (मरकज) से लौटे थे.

उधर, कश्मीर के करीब 100 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था. इनमें से एक व्यक्ति श्रीनगर से था, जिसकी मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने 50 पन्ने की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें उन 855 लोगों के नाम शामिल हैं, जो या तो तब्लीगी जमात की समारोह में शामिल हुए थे या फिर इसमें शामिल होने वाले लोगों के संपर्क में आए थे.

बता दें कि तब्लीगी जमात के मरकज़ का आयोजन 15 से 18 मार्च के बीच हुआ था. इसमें देश और विदेश के 2000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. इनमें से मरकज़ बिल्डिंग में मौजूद 24 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले. मरकज़ से निकाले गए लोगों में से 334 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी के करीब 700 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है. वहीं, अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 6 तेलंगाना से और एक केरल से थे.

अंडमान-निकोबार के स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और कोविड-19 के नोडल ऑफिसर अभिजीत रॉय ने बताया कि अब तक हुए 99 सैंपलों की जांच में 10 पॉजिटिव निकले हैं. इनमें से 9 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित हुए तब्लीगी जमात के आयोजन में शामिल होकर वापस अंडमान आए थे. जानकारी के मुताबिक, 10वीं कोरोना संक्रमित महिला दिल्ली से वापस लौटे लोगों में से एक मरीज की पत्नी है.चूंकि, 24 मार्च की रात 12 बजे से लॉकडाउन कर दिया गया था. ऐसे में ये सभी 9 लोग अलग-अलग फ्लाइट से अंडमान आए. 7 लोगों ने विस्तारा फ्लाइट ली और बाकी 2 इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर पहुंचे. पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान इन 9 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले. जिसके बाद उन्हें क्वॉरनटाइन कर दिया गया. इनमें से एक शख्स की पत्नी को होम आइसोलेशन में रखा गया था, बाद में वो भी कोरोना पॉजिटिव निकली. इन सभी 9 लोगों को जीबी पंत हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

News18 से बात करते हुए अंडमान निकोबार के आइलैंड के डीजीपी दिपेंद्र पाठक ने बताया, ‘ये भी लोग निजामुद्दीन के मरकज़ में शामिल हुए थे. फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है. हम स्वास्थ्य विभाग की मदद ले रहे हैं.’

बता दें कि दिल्ली की निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित तब्लीगी जमात में 18 मार्च के बाद से लगातार विदेशियों का आना-जाना लगा था. 100 विदेशियों के अलावा यहां 1900 से ज्यादा लोग मौजूद थे. जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी मरकज प्रमुख ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया. इसी बीच, यहां रुके तमिलनाडु के 64 साल के बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई. अभी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है.

मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मरकज़ में जांच की. यहां एक-एक कमरे में 8-10 लोग ठहरे थे. इनमें से कई को हल्की खांसी और जुकाम की शिकायत भी थी. इतनी तादाद में संदिग्ध मिलने पर प्रशासन ने डीटीसी की बसें लगाकर लोगों को तीन अस्पतालों में पहुंचाया. (PTI इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 10वीं मौत, अब तक 216 लोग संक्रमित

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 19 मिनट पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 37 मिनट पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 38 मिनट पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 39 मिनट पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 40 मिनट पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 41 मिनट पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 44 मिनट पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 45 मिनट पहले
↑