देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: March 2020

Delhi: शख्‍स ने मणिपुर की महिला को कहा Corona, पुलिस ने दर्ज किया केस
India News

Delhi: शख्‍स ने मणिपुर की महिला को कहा Corona, पुलिस ने दर्ज किया केस

दिल्ली में एक महिला को एक शख्स ने कोरोना कह दिया तो उसने पुलिस में केस दर्ज करा दिया. (प्रतीकात्मक फोटो) कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने की जद्दोजहद के बीच देश की…

March 23, 2020 · 1 min read
TimeNewsMadhyaPradesh

MadhyaPradesh

COVID-19 : राजधानी भोपाल 31 मार्च की रात 12:00 बजे तक लॉक डाउन

भोपाल.राजधानी भोपाल (bhopal) 31 मार्च की आधी रात 12 बजे तक लॉक डाउन (lockdown) है. कोरोना से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर प्रशासन ने ये फैसला किया है.

TimeNewsTechnology

Technology

COVID19:नेटफ्लिक्स, प्राइम समेत कई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में होंगे ये बदलाव

Netflix-Prime Video जानें कौन से हैं वह बदलाव जो कोरोना वायरस के चलते वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर होने वाले हैं...

TimeNewsIndia News

India News

Coronavirus: पैसेंजर को आई छींक तो पायलट ने लगाई इमरजेंसी गेट से बाहर छलांग

संक्रमण के डर से घबराया एयर एशिया का पायलट एयर एशिया की फ्लाइट I5-732 में बैठे एक व्यक्ति ने जैसे ही छीकना शुरू किया वैसे ही पायलट कॉकपिट के इमरजेंसी गेट से बाहर कूद गया.

TimeNewsMadhyaPradesh

MadhyaPradesh

COVID-19: भोपाल में पहला कोरोना का मामला, MP के 9 जिले लॉकडाउन

युवती लंदन से हाल ही में लौटी है और अब उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए सूबे के 9 जिले लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है. इनमें भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा, रतलाम और नरसिंहपुर हैं. भोपाल. कोरोना के प्रकोप से अभी तक बचे हुए भोपाल को भी अब इस वायरस ने चपेट में ले लिया है. भोपाल में एक 26 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है. यह भोपाल में कोरोना का पहला मामला बताया जा रहा है. अब मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. गौरतलब है कि शुक्रवार को ही पहला मामला सूबे में सामने आया था. अब कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए सूबे के 9 जिले लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है. इनमें भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा, रतलाम और नरसिंहपुर हैं. इन नौ जिलों में से नरसिंहपुर में 14 दिनों तक लॉकडाउन रहेगा, जबकि भोपाल को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है और बाकी सात जिलों को दो या तीन दिनों तक बंद किया जाएगा.17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची थीइसके अलावा, अत्यावश्यक सेवा से जुड़े अमले को छोड़कर प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय संस्थाओं में कार्यरत अमले को अस्थाई रूप से 31 मार्च तक अपना कार्यालयीन कार्य अपने निवास स्थान से करने के आदेश जारी किये हैं. भोपाल के कलेक्टर तरूण कुमार पिथोडे ने बताया, 'भोपाल में रविवार को एक युवती कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई. वह तीन दिन पहले लंदन से भोपाल लौटी थी. 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची. उसके बाद 18 मार्च को वह भोपाल आई.' उन्होंने कहा कि इस लड़की के नमूने कल जांच के लिए भेजे गए थे और जांच में उसके संक्रमित होने का पता चला है.पिथोडे ने बताया कि इस महिला के घर एवं आसपास के इलाके को भी सैनिटाइज कर दिया गया है. स्थिति को देखते हुए भोपाल जिले में तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. यह लॉकडाउन 24 मार्च की रात 12 बजे तक रहेगा. इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. जिले की सभी सीमाएं सील की गई हैं. किसी भी माध्यम सड़क एवं रेल से जिले की सीमाओं में बाहरी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है.नरसिंहपुर में 14 दिनों तक बंद रहेगाउन्होंने कहा कि इन सात जिलों में नरसिंहपुर में 14 दिनों तक बंद रहेगा, जबकि बाकी छह जिलों को दो या तीन दिनों तक बंद किया जाएगा. भनोत ने बताया कि इन चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है।

TimeNewsIndia News

India News

कर्नाटक में कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या 26 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए (प्रतीकात्मक तस्वीर) कर्नाटक (Karnataka) में छह नए लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है. बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) में रविवार को और छह लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 26 सत्यापित मामले सामने आये हैं जिनमें से एक मरीज की मौत हो गयी.स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 24 मरीज निर्धारित अस्पतालों में पृथक रूप से रखे गये हैं और उनकी स्थिति स्थिर है. छह नये मामलों के संबंध में विभाग ने कहा कि तीन बेंगलुरु से और बाकी तीन धारवाड़, गोवरिबिदनौर और भटकल से हैं.राज्य में परीक्षाएं टलीकोरोना वायरस (Covid-19) के चलते कर्नाटक सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा समेत सभी परीक्षाएं टाल दी हैं और राज्य की सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किए जाने से राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कों पर वीरानी छाई रही.‘जनता कर्फ्यू’ की प्रशंसामुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने प्रधानमंत्री की ‘जनता कर्फ्यू’ अपील का समर्थन करने के लिए राज्य के लोगों की प्रशंसा की और उनका आभार जताया. ग्रामीण इलाकों में इस संक्रामक रोग को फैलने से रोकने के लिए शहर में लोगों से अगले 15 दिनों तक गांव न जाने की अपील करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हवाईअड्डों पर अब से सभी घरेलू यात्रियों की जांच करने का भी फैसला किया गया है.उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हमने राज्य की सीमाओं को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है, हम इस संबंध में हर किसी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

TimeNewsIndia News

India News

कोरोना का सबसे भीषण आतंक झेलने वाले शहर में क्यों फूट रहे हैं पटाखे?

चीन के वुहान शहर में पटाखे चलने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है. वुहान में करीब तीन महीने तक कोरोना के डर के साये में जीने वाले लोगों को अब खुशी मनाने का मौका मिल गया है.

TimeNewsIndia News

India News

जनता कर्फ्यू के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शंख बजाकर जताया आभार

जनता कर्फ्यू के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शंख बजाकर जताया आभार बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर (Rajyavardhan Singh Rathore) ने भी शंख बजाकर डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया.

TimeNewsIndia News

India News

पीएम मोदी का संदेश, राज्यों की घोषणाएं, ऐसे हुई भारत को लॉकडाउन करने की तैयारी

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए तत्कालिकता और सार्वजनिक भावना से अवगत कराया जिसमें वह चाहते थे कि भारत के लोग खुद को घर में कैद कर लें तो उन्होंने बताया कि कैसे साठ के दशक में भारत युद्ध के लिए तैयार हुआ था.गुरुवार को दिए गए राष्ट्र के नाम अपने संदेश में उन्होंने बताया कि गांवों और कस्बों को ब्लैक आउट कर दिया गया था.

↑