Indore
नाबालिग निकली मोनालिसा… जेल जाएगा फरमान खान!
पिछले दिनों राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी एनसीएसटी में वायरल गर्ल मोनालिस की शादी को लेकर हुई शिकायत के बाद जांच रिपोर्ट में पता चला कि मोनालिसा विवाह के समय नाबालिग थी… अब खबर है कि मोनालिसा के पति फरमान पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया और उसकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है… आयोग के मुताबिक, पारधी जनजाति से जुड़ी मोनालिसा की शादी केरल में 11 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ था, जिसके बाद शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रथम दुबे की ओर से 17 मार्च 2006 को याचिका दायर की गई, जिसके बाद गठित जांच दल ने केरल से लेकर महेश्वर तक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रिकॉर्ड से पता चला कि मोनालिसा का जन्म 30 दिसम्बर 2009 को हुआ था… लिहाजा उसकी शादी के वक्त उम्र महज 16 साल ही थी… इतना ही नहीं, केरल में विवाह पंजीयन के दौरान प्रस्तुत जन्म प्रमाण-पत्र में अलग जन्मतिथि दर्ज होने का मामला भी सामने आया… बता दें इन दोनों की शादी के दौरान कुछ नेताओं व संगठनों ने इन दोनों को संरक्षण भी दिया था, जिसके चलते अब यह मामला राजनीतिक रूप भी लेगा… फिलहाल आयोग की सख्त अनुशंसा के बाद महेश्वर थाने में फमान खान के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया..!
Abhishek Raghuvanshi April 11, 2026