इंदौर नगर निगम का कड़ा एक्शन… मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की अब खैर नहीं, निगम जब्त करेगा मोटर और वसूलेगा भारी जुर्माना
नगर निगम मोटर से पानी खींचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएगा। ग्रीष्मकाल को देखते हुए जलप्रदाय वाले दिन निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी।
नगर निगम मोटर से पानी खींचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएगा। ग्रीष्मकाल को देखते हुए जलप्रदाय वाले दिन निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी। मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध आर्थिक दंड के साथ-साथ मोटर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
इंदौर नगर निगम का कड़ा एक्शन।
मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की खैर नहीं।
निगम जब्त करेगा मोटर और वसूलेगा भारी जुर्माना।
इंदौर। नगर निगम मोटर से पानी खींचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएगा। ग्रीष्मकाल को देखते हुए जलप्रदाय वाले दिन निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी।
मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध आर्थिक दंड के साथ-साथ मोटर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। यह जानकारी निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने दी। शुक्रवार को उन्होंने जलप्रदाय, सीवरेज विभाग, जलापूर्ति और स्वच्छ सर्वेक्षण इत्यादि विषय पर जोनवार समीक्षा बैठक ली। इसमें सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
लापरवाही पर उपयंत्री और एलएंडटी पर गाज
इंदौर 311 एप पर आने वाली दूषित पानी की समस्या की समीक्षा में पता चला कि जोन 10 के वार्ड 39 खजराना क्षेत्र में 50 दिन से ज्यादा पुरानी शिकायतें लंबित हैं। प्रभारी उपयंत्री और एलएंडटी प्रतिनिधि से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उपयंत्री का 15 दिन का वेतन काटने और एलएंडटी कंपनी पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि जल प्रदाय से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण और स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं
निगमायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर कहा कि शहर के शासकीय और अशासकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालय में प्रकाश, सफाई, पानी की व्यवस्था, प्रत्येक क्लास में डस्टबिन के साथ ही हैंड वाश और गर्ल्स शौचालय में सेनेटरी वेस्ट के लिए डस्टबीन अनिवार्य रूप से हों। जिन स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थी हैं, वहां अनिवार्य रूप से दिव्यांग टॉयलेट होना सुनिश्चित कर लें। निगमायुक्त ने सड़कों के पेचवर्क को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले