जीतू पटवारी का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”
जीतू पटवारी ने कहा कि मैं एक लाख रुपये का इनाम दूंगा यदि मुख्यमंत्री एक भी ऐसे विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं हैपटवारी का CM को खुला चैलेंजइंदौर निगम बैठक पर सियासी घमासानसांप्रदायिक रंग देने का आरोपइंदौर।
जीतू पटवारी ने कहा कि मैं एक लाख रुपये का इनाम दूंगा यदि मुख्यमंत्री एक भी ऐसे विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं है
पटवारी का CM को खुला चैलेंज
इंदौर निगम बैठक पर सियासी घमासान
सांप्रदायिक रंग देने का आरोप
इंदौर। इंदौर नगर निगम परिषद सम्मेलन में राष्ट्रगीत के मुद्दे पर अब प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस्तीफा मांगा, तो जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग लिया है।
एक विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं
पटवारी ने इंदौर में कह दिया कि मुख्यमंत्री कोई एक विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं है। साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर आरोप लगाया कि लगातार तीसरा निगम का सम्मेलन है जिसे सांप्रदायिक रंग दिया गया, ताकि जहरीले पानी से नागरिकों की मौत और सीवरेज में कर्मचारियों की मौतों पर चर्चा न हो सके।
असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह कर रही है। इसी दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भार्गव को एक्सीडेंटल महापौर करार दे दिया।
एक लाख रुपये का इनाम दूंगा
पटवारी पूर्व मंत्री वर्मा के साथ शनिवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं एक लाख रुपये का इनाम दूंगा यदि मुख्यमंत्री एक भी ऐसे विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं है। पटवारी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर दलाल बैठ रहे हैं। चुनौती देता हूं कि मुख्यमंत्री कहें कि यह झूठ है। मैं सबके सामने इसे साबित करने को तैयार हूं।
दूषित पानी से मौतों पर चर्चा
पटवारी ने कहा कि इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों पर चर्चा होनी थी और महापौर भार्गव व निगम के जिम्मेदारों को जवाब देना था। सफाईकर्मियों की चेंबर में मौत पर जवाब देना था। शहर की बदहाल स्थिति और मनमाने तरीके से बढ़ाए गए टैक्स पर हम जवाब मांग रहे थे।
इस सब मुद्दों से बचने के लिए महापौर ने बैठक को सांप्रदायिक रंग दे दिया। यह लगातार तीसरा मौका है जब ऐसे ही रंग देकर महापौर परिषद चर्चा से भाग गई। बीती बैठक में नमाज का मुद्दा उठाकर चर्चा नहीं होने दी गई। उससे पहले औरंगजेब के मुद्दे का शोर मचाकर चर्चा समाप्त कर दी गई।
देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत
उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चटोपाध्याय कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। गद्दारों से हमें देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि वर्षों तक अपने दफ्तर पर इन्होंने तिरंगा नहीं फहराया। हमारे तो डीएनए में वंदे मातरम है, जबकि ये लोग अंग्रेजों से वजीफा लेने वाले हैं।
अनुशासन समिति लेगी निर्णय
पार्षद रुबीना इकबाल खान की टिप्पणी के मुद्दे पर पटवारी ने कहा कि उनका बयान अशोभनीय है। पूरा मामला संज्ञान में आया है और शिकायत भी मिली है। इस मामले पर पार्टी की अनुशासन समिति जांच भी करेगी और आवश्यक कार्रवाई भी करेगी।
पार्षद की शिकायत पर पुलिस की जांच
वंदे मातरम विवाद के मामले में एमजी रोड थाने में कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल व फौजिया शेख के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए भाजपा पार्षद कमल वाघेला ने आवेदन किया था। इस पर एमजी रोड थाना पुलिस ने सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद कमल वाघेला व सुरेश कुरवाड़े के बयान लिए और निगम परिषद हाल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पेनड्राइव में ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले