Indore
भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र; केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जारी हुआ ब्रिक्स देशों का ऐतिहासिक कृषि घोषणा-पत्र किसान केंद्र में, दुनिया साथ में: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर से दुनिया को संदेश: लैब से खेत तक नवाचार, हर छोटे किसान तक पहुंचेगा लाभ- शिवराज सिंह चौहान प्राकृतिक खेती से डिजिटल एग्रीकल्चर तक, चार नए वैश्विक नेटवर्क पर सहमत ब्रिक्स देश- शिवराज सिंह छोटे किसान, महिलाएं और युवाओं पर फोकस, इंदौर बैठक में बना व्यापक रोडमैप- शिवराज सिंह चौहान खाद्य सुरक्षा, जलवायु संकट और कृषि व्यापार पर ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता- शिवराज सिंह देशी बीजों की सुरक्षा से कार्बन क्रेडिट तक, इंदौर में तय हुई नई वैश्विक दिशा- शिवराज सिंह महंगी खाद के बीच भी किसानों को सस्ती उर्वरक, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा बोझ केंद्र सरकार उठा रही- शिवराज सिंह इंदौर में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों की कृषि मंत्रिस्तरीय और अधिकारी स्तरीय बैठकों का समापन आज एक सर्वसम्मत ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ, जिसमें खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-सहनीय खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल एग्रीकल्चर को नई दिशा देने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
Abhishek Raghuvanshi June 13, 2026