
लसूड़िया क्षेत्र में घर में मिले दंपती के शवों का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने दंपती के बड़े भाई से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने शव लेने इनकार कर दिया। पुलिस को कहा कि अंतिम संस्कार करवा दीजिए। पीएम रिपोर्ट के बाद दंपती की मौत का खुलासा होगा।
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक कन्हैयालाल परनवाल और स्मृति निवासी सैटेलाइट जंक्शन के शव बुधवार को उनके घर में मिले थे। कन्हैया लकवाग्रस्त थे, जबकि प|ी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुरुवार दोपहर पुलिस घर में गई तो पहली मंजिल पर बने रूम में बिस्तर पर कन्हैयालाल थे। वहीं, स्मृति का शव बाथरूम में था।
पति की मौत 10 दिन पहले हो चुकी थी, तीन दिन पहले प|ी की मौत हुई। सात दिन तक प|ी पति के शव के साथ ही घर में रही। पड़ोसियों ने कई दिन से उन्हें देखा नहीं था। दंपती के घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने इनके घर में प्रवेश किया तब घटना पता चली फिर पुलिस को सूचना दी गई।
कई साल पहले इंदौर शिफ्ट हो गए थे
कन्हैयालाल देवरिया (यूपी) के रहने वाले थे। वे चार भाई हैं। कई साल पहले कन्हैया प|ी के साथ इंदौर आ गए थे। दंपती ने पड़ोसियों से तो दूरी बनाई ही थी, रिश्तेदारों से भी उनकी बातचीत न के बराबर होती थी। घर से मिली डायरी में कन्हैया के बड़े भाई का नंबर मिला है। भाई ने आने से इनकार किया तो पीएम के बाद शुक्रवार को महाकाल संस्था ने अंतिम संस्कार कर दिया।
