
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। शहर के कारोबारी विनोद सिंघानिया के घर में एक बार फिर हंगामा हुआ है। सिंघानिया ने गाजियाबाद से आई बहू रुची शर्मा पर एफआईआर दर्ज करवाई है। उस पर वृद्ध सास और पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। रुची के खिलाफ पूर्व में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
इंदौर। शहर के कारोबारी विनोद सिंघानिया के घर में एक बार फिर हंगामा हुआ है। सिंघानिया ने गाजियाबाद से आई बहू रुची शर्मा पर एफआईआर दर्ज करवाई है। उस पर वृद्ध सास और पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। रुची के खिलाफ पूर्व में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हालांकि उसने आरोपितों को झूठा बताते हुए कहा मुझे घर से निकालने की साजिश हो रही है।
शांति निकेतन निवासी हाईप्रोफाइल सिंघानिया परिवार में पिछले दो महीने से विवाद चल रहा है। पूरा मामला विनोद के बेटे नितेश और बहू रुची से जुड़ा है। रुची लंबे समय से गाजियाबाद में रह रही थी। अक्टूबर में अचानक घर में घुस गई। सास कनकलता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर डाली। रुची ने भी इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कहा मुझे मेरे ससुराल में आने से रोका जा रहा है। पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही है।
मंगलवार को फिर रुची आक्रोशित हो गई और 62 वर्षीय कनकलता(सास) से विवाद किया। वह टिफिन में सामान भर कर बाहर भेज रही थी। कनकलता ने नितेश को बुलाया तो रुची ने उसके साथ भी झगड़ा किया और हाथ में काट लिया। कनकलता को सीढियों से धक्का देकर घायल कर दिया।
चोरी और दुष्कर्म के केस लगा चुका है परिवार
नितेश सिंघानिया की रुची से मई 2022 में शादी हुई थी। विवाद होने पर अगस्त माह में रुची गाजियाबाद चली गई। झगड़ा बढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सोना चुराने और दुष्कर्म के केस लगवा दिए। विवाद में नया मोड़ 19 अक्टूबर को आया जब रुची बच्चे को लेकर कीचन के रास्ते घर में घुस गई। विनोद सिंघानिया और उनकी पत्नी कनकलता का कहना है कि बेटा नितेश हमसे अलग रहता है। रुची को हमारे घर में रहने का हक नहीं है।
