इंदौर में ई-रिक्शा को लेकर बड़ा फैसला, मनमानी पर लगेगी रोक; तय रूट पर ही चल सकेंगे
इंदौर शहर को 10 सेक्टरों में बांटकर हर ई-रिक्शा के लिए सीमित क्षेत्र, तय मार्ग और रंग आधारित पहचान लागू की जाएगी। इससे जहां ट्रैफिक सुधरेगा, वहीं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी।
इंदौर शहर को 10 सेक्टरों में बांटकर हर ई-रिक्शा के लिए सीमित क्षेत्र, तय मार्ग और रंग आधारित पहचान लागू की जाएगी। इससे जहां ट्रैफिक सुधरेगा, वहीं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी। मार्ग तय नहीं होने से कई स्थानों पर ई-रिक्शा की भीड़ लग जाती है, सवारियों को लेकर विवाद होते हैं और जाम की स्थिति बनती है।
शहर में सीमित क्षेत्र से बाहर नहीं चल सकेगा कोई ई-रिक्शा
ट्रैफिक सुधरेगा, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी
राजवाड़ा, भंवरकुआं, पाटनीपुरा जैस इलाकों में ज्यादा दबाव
इंदौर। इंदौर शहर की सड़कों पर कहीं भी रुककर यातायात जाम करने वाले ई-रिक्शा अब मनमर्जी से नहीं चल पाएंगे। लगातार बढ़ती शिकायतों और बिगड़ते ट्रैफिक हालात को देखते हुए यातायात विभाग ने ई-रिक्शा व्यवस्था को पटरी पर लाने की तैयारी कर ली है। शहर को 10 सेक्टरों में बांटकर हर ई-रिक्शा के लिए सीमित क्षेत्र, तय मार्ग और रंग आधारित पहचान लागू की जाएगी। इससे जहां ट्रैफिक सुधरेगा, वहीं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी।
ट्रैफिक प्रभारी डीसीपी आनंद कलादगी के अनुसार, प्रत्येक सेक्टर के लिए एक निश्चित रंग तय किया जाएगा, जो ई-रिक्शा के आगे कांच और पीछे के हिस्से पर लगाए जाने वाले लोगो में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही थीं। अध्ययन में सामने आया कि मार्ग तय नहीं होने से कई स्थानों पर ई-रिक्शा की भीड़ लग जाती है, सवारियों को लेकर विवाद होते हैं और जाम की स्थिति बनती है। इसी को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल के मुताबिक, बुधवार को पलासिया स्थित ट्रैफिक कार्यालय में ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक हुई, जिसमें चालकों ने एक-दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद दोबारा बैठक कर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नई व्यवस्था के प्रमुख प्रस्ताव शहर को 10 सेक्टर में बांटा जाएगा।
हर सेक्टर का एक तय रंग होगा।
ई-रिक्शा पर रूट नंबर, रिक्शा नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य।
आगे कांच और पीछे हिस्से में रंगीन लोगो लगेगा।
ई-रिक्शा सिर्फ अपने तय सेक्टर में ही सवारी बैठा और उतार सकेगा।
दूसरे सेक्टर में प्रवेश पर चालान किया जाएगा।
रोजगार भी, अनुशासन भी
एसीपी हिंदूसिंह मुवेल के अनुसार, सेक्टर इस तरह तय किए जाएंगे कि हर क्षेत्र में मुख्य मार्ग और व्यावसायिक इलाके शामिल हों। इससे ई-रिक्शा चालकों को पर्याप्त सवारी मिले और उनके रोजगार पर असर न पड़े। प्रत्येक सेक्टर में वहां के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यात्रियों को क्या फायदा
ई-रिक्शा चालकों की पहचान आसान होगी।
छेड़छाड़, अभद्रता, सामान भूलने या चोरी की स्थिति में चालक तक पहुंच संभव।
किसी हादसे की स्थिति में रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध होगा।
एक ही जगह बड़ी संख्या में ई-रिक्शा जमा नहीं होंगे।
चुनौतियां भी आएंगी
एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर जाने के लिए ई-रिक्शा बदलना पड़ेगा।
जैसे अन्नपूर्णा से विजयनगर जाने पर दो ई-रिक्शा लेने पड़ सकते हैं।
इससे किराए को लेकर असहमति की स्थिति बन सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले