बिना बुर्का पहने घर से निकलने पर पत्नी व बेटियों को मार डाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में इंसानियत को झकझोर देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में इंसानियत को झकझोर देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित सामाजिक बेइज्जती के गुस्से में अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने तीनों शवों को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक/गहरे गड्ढे में दफना दिया।
एक हफ्ते से लापता थी महिला और उसकी बेटियां
गढ़ी दौलत निवासी फारूक की पत्नी ताहिरा (35) और उसकी दो बेटियां शहरीन (14) व आफरीन (6) करीब एक सप्ताह से लापता थीं। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने थाने पहुंचकर तीनों की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
पति पर शक, पूछताछ में कबूला जुर्म
जांच के दौरान पुलिस को सबसे पहले पति फारूक पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर शवों को घर में ही दफना दिया था।
आंगन की खुदाई में मिला खौफनाक सच
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कराई गई, जहां से तीनों शव बरामद हुए। शव निकलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
‘बुर्का न पहनने’ से था नाराज
पुलिस और समाचार एजेंसियों के अनुसार, आरोपी फारूक अपनी पत्नी के बिना बुर्का पहने मायके जाने से नाराज था। पूछताछ में उसने बताया कि वह शादी के बाद से पत्नी को पर्दे में रखने पर जोर देता था। उसके मुताबिक, बिना बुर्के बाहर जाने से उसकी सामाजिक इज्जत पर आंच आई, इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
रात में रची और अंजाम दी साजिश
आरोपी ने कबूल किया कि 10 दिसंबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उसने वारदात को अंजाम दिया। पहले उसने पत्नी को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर बेटियां जाग गईं, तो बड़ी बेटी को भी गोली मार दी, जबकि छोटी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों शवों को करीब सात फीट गहरे गड्ढे में दफन कर ऊपर से ईंटों का फर्श बिछा दिया।
अवैध हथियार बरामद, सप्लाई नेटवर्क की जांच
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने करीब तीन हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदा था। फिलहाल हथियार सप्लायर का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पहले से चल रहा था घरेलू विवाद
मृतका के पिता अमीर ने आरोप लगाया कि फारूक लंबे समय से उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। इसको लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते हर बार बेटी को वापस भेज दिया गया। उनका कहना है कि अगर हालात की गंभीरता का अंदाजा होता तो वे बेटी को कभी ससुराल नहीं भेजते।
भीड़ का आक्रोश और पुलिस का भरोसा
आरोपी को थाने ले जाते समय मायके पक्ष के लोगों ने आक्रोश जताया और उसे पीटने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शवों को दफनाने में आरोपी को किसी और की मदद तो नहीं मिली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले