इंदौर के पंचडेरिया में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन झुलसे, बड़ी मात्रा में सुतली बम थे
सांवेर क्षेत्र के पंचडेरिया गांव में एक रिहायशी इलाके से सटी हुई पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। यह फैक्ट्री कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी से लगी हुई थी।
सांवेर क्षेत्र के पंचडेरिया गांव में एक रिहायशी इलाके से सटी हुई पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। यह फैक्ट्री कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी से लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सरकारी जमीन पर टिनशेड का स्ट्रक्चर बनाकर बना रहे थे पटाखे
बड़ी मात्रा में सुतली बम भी थे, वेल्डिंग से निकली चिंगारी से विस्फोट
जानकारी के अनुसार घटना पंचडेरिया के कृष्णा एनक्लेव के पीछे हुई
इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचडेरिया में मंगलवार दोपहर अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। हादसे में तीन लोग झुलसे हैं। दो को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के रहवासियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार घटना पंचडेरिया के कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी के पीछे हुई।
कॉलोनी के ठीक पीछे सरकारी कांकड़ की जमीन अवैध कब्जा कर पटाखा फैक्ट्री व गोडाउन बनाकर बड़ी मात्रा में सुतली बम स्टाक कर दिए गए। मंगलवार को टीन शेड में वेल्डिंग व अन्य कार्य किया जा रहा था, जिससे निकली चिंगारी बारूद में चली गई और विस्फोट हो गया। पास में रखी गैस टंकी भी फट गई।
घटना में वेल्डिंग करने वाले सरफराज, लालाराम और श्रमिक श्यामू पिता सत्तू झुलस गए। एक किमी दूर तक सुनाई दिया विस्फोट विस्फोट इतना तेज था कि एक किमी दूर तक धमका सुनाई दिया। घायलों को अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया गया। सरफराज और लालाराम 35-40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।
वहीं श्यामू उर्फ सत्तू को पट्टी कर घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में करीब 20 कर्मचारी प्रतिदिन काम करते हैं। दो दिन से कार्य बंद था जिससे अधिक लोग नहीं थे। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जगह को टिन शेड से पूरा कवर कर रखा था। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। प्रकरण दर्ज कर शुरू की जांचसांवेर थाना प्रभारी गिरिजाशंकर महोबिया ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित थी और राऊ निवासी राहुल अग्रवाल के नाम पर है। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध संचालन का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों ने फैक्ट्री के अवैध रूप से संचालित होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी कॉलोनी के इतने पास अवैध रूप से पटाखे बनाना खतरे को न्योता देना था। हालांकि, प्रशासन के अधिकारियों ने अभी तक फैक्ट्री के अवैध होने की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है कि फैक्ट्री के पास निर्माण और संचालन के वैध लाइसेंस थे या नहीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले