देश की बात, आपके शहर से
कान के पीछे दर्द को न करें नजरअंदाज, यह हो सकता है चेहरे के लकवे की चेतावनी… सर्दियों में बढ़ रहे बेल्स पाल्सी के केस
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

कान के पीछे दर्द को न करें नजरअंदाज, यह हो सकता है चेहरे के लकवे की चेतावनी… सर्दियों में बढ़ रहे बेल्स पाल्सी के केस

कान के पीछे हल्का दर्द अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही दर्द चेहरे के लकवे यानी बेल्स पाल्सी (Bell Palsy Symptoms) की शुरुआत हो सकता है। सर्दियों के मौसम में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi16 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कान के पीछे हल्का दर्द अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही दर्द चेहरे के लकवे यानी बेल्स पाल्सी (Bell Palsy Symptoms) की शुरुआत हो सकता है। सर्दियों के मौसम में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर के बड़े अस्पतालों में हर सप्ताह कई मरीज सामने आ रहे हैं। जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट डा. आलोक मांदलिया-
इंदौर: कान का दर्द आम है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि चेहरे के लकवे की शुरुआत इसी से होती है। सर्दियों में बेल्स पाल्सी के केस लगातार बढ़ रहे हैं। एमवाय जैसे बड़े अस्पतालों में हर हफ्ते 7 से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार, कई मरीज शुरुआती दिनों में केवल कान के पीछे दर्द को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि बेल्स पाल्सी (Rising Bell Palsy Symptoms) का यही पहला संकेत है। बेल्स पाल्सी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें चेहरे के एक तरफ अचानक कमजोरी या लकवा आ जाता है। यह आमतौर पर चेहरे की नस में सूजन या दबाव के कारण होता है। बेल्स पाल्सी को आम बोलचाल में चेहरे का लकवा कहा जाता है। इसमें केवल चेहरे की नसें प्रभावित होती हैं, जिससे चेहरे पर एक तरफ कमजोरी या टेढ़ापन आ जाता है, जबकि हाथ-पैर सामान्य रूप से काम करते रहते हैं।
इसके विपरीत, सामान्य लकवा या स्ट्रोक में दिमाग प्रभावित होता है। इसमें चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैर में भी कमजोरी, बोलने में दिक्कत या संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए चेहरे में अचानक बदलाव दिखते ही घबराने के बजाय सही पहचान जरूरी है, क्योंकि बेल्स पाल्सी अधिकतर मामलों में समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाता है। जानिए एक्सपर्ट डॉ. आलोक मांदलिया, (न्यूरोफिजिशियन, बाम्बे हास्पिटल, इंदौर) की राय-
ठंड के दिनों में बढ़ जाता है खतरा:
ठंड में बेल्स पाल्सी के मामले बढ़ जाते हैं। सर्दी-जुकाम के दौरान वायरस गले के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है, जो बाद में चेहरे की नस (फेशियल नर्व) को प्रभावित करता है। कई बार यह वायरस शरीर में सुप्त अवस्था में रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होते ही सक्रिय होकर हमला कर देता है।
दो लक्षण सबसे अहम: पहला, कान के पिछले हिस्से में दर्द, क्योंकि जिस नस पर वायरस असर करता है, वह कान के पीछे से होकर गुजरती है। दूसरा, चेहरे का तिरछापन। इसके अलावा चेहरे में कमजोरी, आंख का पूरी तरह बंद न हो पाना जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं।
डाक्टर के पास कब जाएं: इस बीमारी में शुरुआती 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में यदि एंटी-वायरल और सूजन कम करने की दवाएं शुरू हो जाएं तो मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इलाज में देरी से वायरस को नस को नुकसान पहुंचाने का मौका मिल जाता है, जिससे रिकवरी अधूरी या लंबी हो सकती है।
इलाज कैसे होता है: इलाज में एंटी-वायरल दवाओं के साथ चेहरे की सूजन कम करने के लिए स्टेरायड दिए जाते हैं। स्टेरायड के सेवन से ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए इलाज के दौरान इनकी नियमित जांच जरूरी होती है।
घबराने की जरूरत नहीं: समय पर उपचार, दवाओं का सही सेवन और फिजियोथेरेपी से करीब 95 प्रतिशत तक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं।
आम भ्रांति
भ्रांति: चेहरे का टेढ़ापन मतलब स्ट्रोक।
सच्चाई: हर बार स्ट्रोक नहीं, बेल्स पाल्सी भी हो सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑