शादीशुदा महिला ने प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप: घर से रुपए-जेवर लेकर आरोपी के साथ रहने लगी, बाद में प्रताड़ित करने लगा
इंदौर के चंदन नगर में रहने वाली एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और सिगरेट से दागने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर के चंदन नगर में रहने वाली एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और सिगरेट से दागने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय महिला रविवार को अपने पति के साथ थाने पहुंची और एकांश उर्फ तरुण, पिता जितेंद्र लुनियार, निवासी आशियाना पैलेस के खिलाफ बलात्कार सहित गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एकांश पहले पीड़िता के घर के पास ही रहता था और उसके पति का दोस्त था। इसी कारण दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने एक-दो बार पीड़िता से कहा था कि वह उसे पसंद करता है और उससे बात करना चाहता है, लेकिन पीड़िता ने इसका विरोध किया।
2 लाख लेकर घर से गई पीड़िता, आरोपी के साथ रहने लगी
फरवरी 2025 में आरोपी ने पीड़िता को अपने कमरे पर बुलाया और शादी की बात करते हुए जबरदस्ती की। इसके बाद जब भी पीड़िता का पति काम पर जाता, आरोपी घर आकर उसके साथ कई बार संबंध बनाता रहा।
आरोपी की बातों में आकर पीड़िता 26 अप्रैल 2025 को घर से भाग गई, इस दौरान वह घर से दो लाख रुपए नकद और कुछ जेवर भी ले गई। इसके बाद आरोपी उसे पहले पीथमपुर ले गया, जहां किराए पर कमरा लिया। कुछ समय बाद वह उसे सावरिया सेठ (राजस्थान) और फिर सीहोर ले जाकर रखने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके सारे जेवर व नकदी खर्च कर दिए।
रुपए खत्म हुए तो महिला को ट्रेन में बैठाया
जब पीड़िता ने आरोपी से अपने बच्चों के पास जाने की बात कही तो उसने कहा कि यदि शादी करनी है तो अकेले रहना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा। उसने एक-दो बार पीड़िता को सिगरेट से दागा और धमकी दी कि यदि वह घर जाने की जिद करेगी तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता डर के साए में रहने लगी।
करीब एक सप्ताह से पैसे खत्म होने पर आरोपी पीड़िता से घर से रुपए लाने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने फिर से मारपीट की। रविवार को आरोपी ने उसे सीहोर से इंदौर के लिए ट्रेन में बैठा दिया।
इंदौर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने पति और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले