
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक रिसॉर्ट में रुके चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार का कांच तोड़कर बदमाश बैग चुरा ले गए। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, अशोक जेथलिया ने बताया कि वह सीए हैं और परिवार के साथ उज्जैन शादी में गए थे।
वहां से शुक्रवार रात लौटते समय वे ग्राम बरदरी स्थित बर्डेविस्टा रिसॉर्ट में रुके थे। शनिवार सुबह पार्किंग में कार के पास पहुंचे तो कांच टूटा मिला। कार से लैपटॉप बैग, चांदी के बर्तन, बैग में रखी नकदी और कपड़े गायब थे। घटना की जानकारी रिसॉर्ट स्टाफ को दी गई, इसके बाद शनिवार को थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई।
